बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में रविवार रात एक महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के चैंबर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। घटना रात 10:45 बजे की है। आग लगते ही महिला रेसलर जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी और कोतवाल के कमरे में इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान कमरे में लगे पर्दों में भी आग लग गई, जिससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला रेसलर की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला रेसलर का एक फौजी से प्रेम संबंध था। आरोप है कि फौजी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई थी। हालांकि, आरोपी फौजी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, जिस वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने साथ पेट्रोल बोतल में भरकर ले आई थी। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… पढ़िए पूरा घटनाक्रम महिला की उम्र 25 साल है। उसने M.Sc. की पढ़ाई की है और वह रेसलिंग भी करती है। उसके पिता होमगार्ड थे। काफी समय पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। युवती का एक भाई भी है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले महिला रेसलर की बिजनौर के रहने वाले फौजी सौरभ से सरस्वती विद्या मंदिर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। सौरभ ने महिला रेसलर से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि युवती ने पहले सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। दोपहर में थाने आई, रात को आग लगा ली महिला रेसलर रविवार दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली आई थी। वह पुलिस से लगातार सौरभ पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर घर भेज दिया था। इसके बाद वह रविवार रात फिर थाने पहुंची और फौजी की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी, तो उसने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर रेसलर को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह तत्काल कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ————————— ये खबर भी पढ़ें- झांसी में भाजपा MLC ने मंच पर कुर्सी फेंकी:पीछे जाकर बैठे, जिला पंचायत अध्यक्ष भी नाराज, बोले- सम्मान के लिए ऐसे 10 मंच कुर्बान
झांसी में भाजपा के 2 नेता नाराज हो गए। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी सीटिंग व्यवस्था पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर रखी कुर्सी पलट दी और वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद लौटे तो मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर
झांसी में भाजपा के 2 नेता नाराज हो गए। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी सीटिंग व्यवस्था पर भड़क गए। उन्होंने मंच पर रखी कुर्सी पलट दी और वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद लौटे तो मंच पर पीछे जाकर बैठ गए। पढ़ें पूरी खबर