एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका:मुरादाबाद में ताऊ को मैसेज किया- मरने जा रहा हूं, बुलेट पुल पर खड़ी है

मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से नदी के पुल पर पहुंचे। बुलेट सड़क किनारे खड़ी की। फिर कुछ देर तक आपस में बात करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए। युवक ने नदी में कूदने से पहले अपने ताऊ के मोबाइल पर मैसेज भेजा। लिखा- ताऊ, मैं मरने जा रहा हूं। बाइक रामगंगा के पुल पर खड़ी है, दूसरी चाबी लेकर आ जाना। जब तक घरवाले पुल पर पहुंचे, युवक नदी में कूद चुका था। कटघर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। 3 तस्वीरें देखें… मरने से पहले ताऊ को मैसेज किया- मैं मरने जा रहा हूं पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान तुषार (20) पुत्र नन्हे के रूप में हुई है। वह कटघर थाना क्षेत्र के सूरजनगर, पीतल बस्ती का रहने वाला है। तुषार का घर घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर है। तुषार के ताऊ सुधीर गोस्वामी ने बताया कि तुषार शहर में बुध बाजार में कपड़े की एक दुकान पर सेल्समेन का काम करता था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह भी वो घर से दुकान पर गया था। घर से जाते वक्त तुषार ने सुबह में मुझसे 100 रुपए मांगे थे। मैंने उसे दिए थे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उसने मेरे मोबाइल पर मैसेज किया कि मैं रामगंगा में कूदने जा रहा हूं, मैं अपनी जान दे दूंगा। मैसेज मिलने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों को तुषार की बुलेट खड़ी मिली। बुलेट को देखकर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले लिया है। दुकान से झूठ बोलकर निकला, कहा- मुझे घर जाना है हादसे के बाद पुलिस ने कपड़ा दुकानदार से भी घटनाक्रम की जानकारी ली है। दुकानदार ने बताया- तुषार दोपहर 12 बजे दुकान से छुट्टी लेकर गया था। उसने कहा था कि उसे घर पर कुछ बेहद जरूरी काम आ गया है। इसलिए वह घर जा रहा है। लेकिन दुकान से निकलकर वो घर नहीं गया था। परिवार की बंदिशों से परेशान था युवक बताया जा रहा है कि तुषार का मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से अफेयर था। लड़की भी अपने घर से लापता है। बताया जा रहा है कि परिवार की बंदिशों से परेशान होकर दोनों ने सुसाइड के इरादे से नदी में छलांग लगाई। हालांकि, परिवार या पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। तुषार के साथ नदी में छलांग लगाने वाली वही लड़की है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। गोताखोर मोहम्मद वसीम ने बताया- हमें पुलिस से सूचना मिली थी कि बाईपास पुल से एक युवक नदी में कूद गया है। यहां पहुंचे तो पता चला कि युवक और युवती दोनों ने रामगंगा में छलांग लगाई है। हमारी टीम ने काफी तलाश की। कई गोताखोर तैरकर भी खोजने गए, लेकिन नदी में पानी ज्यादा और गहरा है। जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए दोनों का अभी कोई पता नहीं चला है। पुलिस, PRV और जामा मस्जिद की हमारी गोताखोर टीम तलाश में जुटी है। लड़के की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। उनके परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। बाइक के पास ब्लड भी मिला है मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया- शनिवार को रामगंगा पुल से एक युवक और युवती ने छलांग लगा दी। पुलिस की टीमें स्थानीय गोताखोरों और फ्लड यूनिट की मदद से लगातार इनकी तलाश में जुटे हैं। जहां से दोनों ने छलांग लगाई, उसी पुल पर बुलेट बाइक खड़ी मिली है। यह तुषार नाम के लड़के की है। बाइक के पास और पुल की किनारे पर ब्लड भी मिला है। अभी पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों का रेस्क्यू करने की है। हमारी टीमें लगातार इस पर काम कर रही हैं। ——————- ये खबर भी पढ़ें गाजियाबाद में बेटी बोली- पापा को चाकू मारा-आंतें निकल आईं, मुझे जल्लादों की तरह पीटता था मैं बता नहीं सकती कि मेरे पति ने मुझ पर क्या-क्या जुल्म किए। सालों तक सहती रही कि शायद वह बदल जाएगा, लेकिन वह शराब पीकर जल्लाद की तरह मारता-पीटता था। छह महीने पहले मेरी दोनों पसलियां तोड़ दी थीं। इस बार वह मुझे मारने आया था, लेकिन मेरे पिता बीच में आ गए और उन्होंने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी।’ पढ़िए पूरी खबर