आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह कंटेनर और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इसमें डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों के शव सीट से चिपके मिले हैं। सिर्फ हडि्डयां बची हैं। वहीं, कंटेनर चालक और पास से गुजर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज हुई और तेज धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से गाड़ियां हटवाकर हाईवे के किनारे करवाईं। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा जिला मुख्यालय से 36 किमी दूर खंदौली थाना क्षेत्र के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला- डंपर चालक को झपकी आने से हुआ हादसा पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा डंपर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। घायल सुमित ने बताया कि वह सीटू के साथ बाइक से सादाबाद मंडी गए थे। लौटते समय उनके आगे चल रहे डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिस वजह से बाइक डंपर से टकरा गई। डंपर अचानक सामने आया, ब्रेक लगाने से पहले टक्कर हुई फतेहाबाद के मुबारकपुर निवासी कंटेनर चालक शिवराम ने बताया- मैं चंदौसी से गुजरात जा रहा था। हाईवे पर अचानक डंपर सामने आ गया। मैंने ब्रेक लगाकर गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन डंपर साइड से कंटेनर में भिड़ गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते कंटेनर का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। इससे पहले पूरी कंटेनर में आग फैलती, मैं नीचे कूद गया। मेरे पैर और सिर में भी चोट आई है। खबर अपडेट की जा रही है…