कानपुर में खड़े ट्रक में टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत:फतेहपुर की ओर जा रहे थे; कार DCM में घुसी, चकनाचूर; अंदर फंसे तड़पते रहे

यूपी के कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियों टकरा गई। हादसे में युवक सहित 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग की हालत गंभीर है। स्कॉर्पियों में करीब 8 लोग सवार थे और फतेहपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे। घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा महाराजपुर के रूमा में हुआ। खबर अपडेट की जा रही है…