लखनऊ में सपाइयों को टांग कर ले गई पुलिस:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे; बोले- लोकतंत्र की हत्या की है

लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और आजम खान की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को उठाकर वैन में बैठाया और इको गार्डन ले गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें देखिए… 35 करोड़ वोटों की चोरी का आरोप लगाया प्रदर्शन कर रहे गणेश ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं हो जाएगा, हम लोग सड़क पर रहेंगे। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मुख्य चुनाव आयुक्त ने मदद की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। हम किसी भी कीमत पर इस बार ऐसा नहीं होने देंगे। ‘वोट चोरी से बनी सरकार ’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है, भाजपा का पिट्ठू बन चुका है लगातार बेईमानी करवा रहा है। इन लोगों ने पहले बिहार और पश्चिम बंगाल लूटा अब उत्तर प्रदेश को लूटने की तैयारी कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना यूपी में चुनाव नहीं होगा इन्होंने लोकतंत्र को बेहद कमजोर करने का काम किया है। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है ’ प्रदर्शन कर रहे आशीष ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है। इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- आजम को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा:ED डासना जेल ले गई; डिप्टी सीएम बोले- मुसलमान होने की नहीं, भ्रष्टाचार की सजा मिल रही सपा नेता आजम खान जेल में ही रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार सुबह 10.30 बजे आजम को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया। जहां ले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पढ़िए पूरी खबर