संभल में कार-बाइक की टक्कर से कार में भीषण आग लग गई। कार ड्राइवर की हादसे में जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार की कार से कुचलकर मौत हो गई। कार-बाइक की आमने सामने टक्कर हुई, जिसके बाद कार चालक ने कंट्रोल खो दिया। कार सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चार लोग उसी में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान ड्राइवर स्टेयरिंग में ही फंसा रह गया। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। कार ड्राइवर और बाइक सवार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा चंदौसी थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर आटा गांव के पास हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… पूरा हादसा विस्तार से… सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। कार ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसा रह गया। उसकी अंदर ही जलकर मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक कार के नीचे आ गया। उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया। कार में सवार लोग जब तक बाहर निकल पाते, उससे पहले ही आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार मृतक की पहचान अवधेश कुमार (45) पुत्र ओमकार निवासी के रूप में हुई। वह संभल के हयातनगर कस्बे का रहने वाला था। कार ड्राइवर अनिकेत बदायूं का रहने वाला था। कार का गेट तोड़कर लोगों को बाहर निकाला कार में सवार तीन लोग ललतेश (20), हिमांशु (21) और ऋतिक शर्मा (20) गंभीर रूप से झुलस गए। है। कार आस मौहम्मद के नाम पर दर्ज है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी विजय यादव ने बताया- लोगों की मदद से हमने कार का गेट तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला। तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक व्यक्ति के पैर फंस गए थे। आग इतनी तेजी से फैली, जिसके चलते उसे बाहर नहीं निकाल पाए। वह कार में ही जिंदा जल गया। बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना बनियाठेर क्षेत्र के आटा गांव के पास चंदौसी-बबराला मार्ग पर कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि कार बाइक से टकराने के बाद बचने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। बाइक सवार व्यक्ति की भी हादसे में मौत हुई है। घायलों से पूछताछ में पता चला है कि सभी कार सवार इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्हेपुर के रहने वाले हैं। ये लोग यहां एक बर्थ डे पार्टी में आए हुए थे। ————————- ये खबर भी पढ़ेंः- आजम और बेटे अब्दुल्ला की 7-7 साल की सजा बरकरार:फर्जी पैन कार्ड मामले में फैसला; बेटे को चुनाव लड़ाने के लिए उम्र बढ़ाई थी सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। रामपुर कोर्ट ने पैन कार्ड फ्रॉड से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में यह फैसला सुनाया। इससे पहले MP-MLA कोर्ट ने भी दोनों को सात साल की सजा दी थी। इसके खिलाफ आजम और उनके बेटे ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। पढ़ें पूरी खबर…