काशी में रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ:पीतांबरी श्रृंगार में भक्तों ने किए दर्शन, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया गया भोग

वाराणसी में गुरुवार सुबह भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का शुभारंभ हो गया। सुबह 5 बजे भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विधि-विधान से पीतांबरी शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। रथ यात्रा करीब 5 किमी की है। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को नानखटाई और तुलसी के पत्ते बांटे गए। करीब 2 किमी में फैले मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगला आरती में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया। बृजेश सिंह जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। देखिए तस्वीरें…
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..