महोबा में किसानों ने वसूली कर रहे 2 सर्वेयरों को पेटीकोट-ब्लाउज पहनाकर जुलूस निकाला। सर्वेयर बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे करने आए थे। बीमे की राशि के लिए हर किसान से 2 से 5 हजार रुपए वसूल रहे थे। किसानों ने बताया- सर्वेयरों ने गांव से करीब 2 लाख की रकम वसूली। गुरुवार देर रात जब सर्वेयर गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को वीडियो कॉल की।विधायक ने दोनों युवकों को जमकर डांट लगाई। गांववालों से कहा- इनको पेटीकोट और चूड़ियां पहनाओ, लिपस्टिक लगाओ। गले में जूते की माला डालकर, मुंह काला करो और पूरे गांव में घुमाओ। फिर पुलिस को देना। बस मारना मत। गांववालों ने ऐसा ही किया। फिर चरखारी पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों Global Ark कंपनी के सर्वेयर हैं। कंपनी इफ्को-टोक्यो (IFFCO-TOKIO) के लिए फसल का सर्वे करती है। इफ्को-टोक्यो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल का बीमा करने वाली बीमा कंपनी है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर नटर्रा गांव का है। 5 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- नटर्रा गांव के किसान उड़द, तिल और मूंगफली की खेती करते हैं। 20 दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से फसलें बर्बाद हो गईं। किसान इंद्रपाल कुशवाहा ने बताया- करीब 90% फसल खराब हो गई है। फसल बर्बाद होने के बाद किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी से टोल-फ्री नंबर पर शिकायत की। बीमा करने वाली कंपनी इफको टोक्यो ने अनुबंधित एजेंसी ग्लोबल अर्क के दो सर्वेयरों को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा। छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले दोनों सर्वेयर करीब एक हफ्ते पहले गांव पहुंचे। सर्वे शुरू किया। उन्होंने उनसे 5 हजार रुपए ऑनलाइन लिए। कहा कि रुपए देने पर फसल का नुकसान ज्यादा दर्ज किया जाएगा। इससे बीमा की रकम बढ़ जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र राजपूत ने बताया कि गांव के करीब 200 किसानों से लगभग दो लाख रुपए से अधिक इन लोगों ने वसूले। कई किसानों को पैसे नहीं देने पर बीमा राशि नहीं मिलने की बात कहकर डराया। गुरुवार देर रात गांववालों ने दोनों को पकड़ लिया। फिर चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत से शिकायत कर दी। विधायक प्रतिनिधि बोले- ऐसी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करने और मुआवजे के नाम पर किसी को पैसा नहीं देने के लिए जागरूक करने को कहा है। कृषि अधिकारी पहुंचे, दोनों सर्वेयर पुलिस के कब्जे में उधर, हंगामे की सूचना मिलने पर कृषि अधिकारी राम सजीवन भी गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। कहा- मामले को डीएम के संज्ञान में लाकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ———————- ये खबर भी पढ़ेंः- सिपाही ने सुसाइड किया, शव देख पत्नी चीख पड़ी:पिता बेहोश होकर गिरे, ASP ने संभाला; अंबेडकरनगर में कमरे में लटकी मिली लाश
यूपी के अंबेडकरनगर में 30 साल के सिपाही ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे उसका शव कमरे में खिड़की की ग्रिल से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। घटना का पता तब चला, जब सिपाही का साथी मेस की चाबी लेने पहुंचा। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीनियर अफसरों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सिपाही संदीप कुमार की फंदे से लटकती लाश मिली। पूरी खबर पढ़ें…