हरिद्वार से गंगाजल लेकर यूपी लौट रहे दो कांवड़ियों की शनिवार दोपहर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे हुए हादसे में मौत हो गई। दरअसल, कांवड़ियों का एक ग्रुप फ्लाईओवर के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान एक कांवड़िया वहां रखे भारी लोहे के गार्डर पर चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, इससे गार्डर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे बैठे श्रद्धालुओं पर गिर पड़ा। गार्डर की चपेट में आने से नीचे आराम कर रहे दोनों कांवड़ियों के सिर कुचल गए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने दोनों को तुरंत रुड़की के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मेरठ के तनुज (21) और गाजियाबाद के कृष्ण (22) के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में गार्डर पर चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
दोपहर 2:20 बजे हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी हादसा शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेड़ी राजपूतान में हुआ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का दल निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे रुका था। गार्डर गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े। गार्डर के नीचे दबे दोनों कांवड़ियों को बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मेरठ और गाजियाबाद के रहने वाले थे दोनों श्रद्धालु एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तनुज, पुत्र महेश चंद्र, निवासी छोटा हरिद्वार, जलालाबाद, थाना मुरादनगर (मेरठ) और 22 वर्षीय कृष्ण, पुत्र मटरु, निवासी शकूरपुर, थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में गार्डर पर एक कांवड़िए के चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई है। पुलिस निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सुरक्षा इंतजाम, गार्डर रखने के तरीके और हादसे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। बीते कल 4 कांवड़ियों की हुई थी मौत शुक्रवार को भी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत हो गई थी। हरकी पैड़ी से गंगाजल भरकर लौट रहे दल का एक किशोर नहाने के लिए गंगनहर में उतरा था। तेज बहाव और दलदली मिट्टी में फंसने पर उसे बचाने के लिए तीन साथी भी पानी में कूद गए, लेकिन चारों डूब गए। जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, जहां हादसा हुआ वहां न अधिकृत स्नान घाट है और न ही नहाने की अनुमति थी। वहां चेतावनी बोर्ड भी लगे हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)