मिर्जापुर-बरेली में बारिश, बलिया में 9 मकान नदी में समाए:लखीमपुर में मगरमच्छ गांव में पहुंचा, जाल में फंसा अजगर; कल 57 शहरों में अलर्ट

यूपी में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर इलाकों में बारिश थम गई है। शनिवार को 29 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 13 मिमी बारिश मिर्जापुर में दर्ज की गई। सुबह बरेली में तेज बारिश हुई, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। बलिया में सरयू के कटान से 9 मकान नदी में समा गए और 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने से यूपी में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल कमजोर हुई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों में भी प्रदेश के करीब 70-80% हिस्से से बारिश कराने वाले बादल गायब दिख रहे हैं। हालांकि, रविवार को 57 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गोरखपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 4 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 24 से 48 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां फिर से तेज होंगी। कल यानी 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 अगस्त से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6 अगस्त को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश की संभावना? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…