छठ महापर्व- उगते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं महिलाएं:यूपी के घाटों पर भीड़, आज खत्म होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन आज उगते सूर्य की पूजा हो रही है। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आस्था का यह पर्व संपन्न होगा। सुबह से ही यूपी के घाटों पर भीड़ है। बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य देने पहुंच रहे हैं। घाटों पर छठ मैया के गीत बज रहे हैं। लाइटों और फूलों से घाट सजे हैं। व्रती पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे, जिसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म होगा। पारण कर व्रती इस अनुष्ठान को पूरा करेंगे। पारण में चावल, दाल, सब्जी, साग, पापड़, चटनी, बड़ी और पकौड़ी बनाने का नियम है। इसके बाद पूरा परिवार प्रसाद ग्रहण करेगा।