ट्रकों की टक्कर के बाद केबिन में आग लगी:बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, स्क्रैप लेकर जा रहा था

बाराबंकी में शनिवार की सुबह किसान पथ पर शनिवार को स्क्रैप लदा ट्रक आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। जिससे उसके केबिन में आग लग गई। आग में ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग से पूरा केबिन जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई। इसके बाद केबिन की तलाशी में दो व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। हादसा माती इलाके में हुआ है। हादसे के 3 विजुअल टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक के केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….