डिंपल बोलीं- सरकार ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करे:अखिलेश ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, कैलेंडर में अमित शाह की गैरहाजिरी दिखाई

सपा सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को संसद भवन के बाहर कहा कि हमारी मांग है कि सरकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर जवाब दे। केंद्र सदन के अंदर स्पष्टीकरण दे। यूपी सीएम भी बताएं कि जब 2 साल से चोरी चल रही थी, तो यह उनकी नजरों के सामने कैसे नहीं आई? सरकार ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करे। इससे पहले, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सुबह 11 बजे संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जवाब मांगा। अखिलेश के अलावा प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने अमित शाह की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अमित शाह की संसद से गैरमौजूदगी को दिखाने वाला कैलेंडर लहराया। कैलेंडर में शाह की तस्वीर के साथ सदन चलने की तारीखें लिखी थीं। हर तारीख के सामने ‘गैरहाजिर’ लिखा हुआ था। इधर, सपा सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पोस्टर लहराए। ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। अखिलेश ने महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA विधेयक पर कहा- सरकार सवाल से क्यों भाग रही है। लाठी चली, आंसू गैस के गोले चले, अस्पताल में छात्र भर्ती हुए, इलाहाबाद में आज भी बच्चों के ऊपर मुकदमें दर्ज हैं। जबकि, सरकार ने कहा था कि मुकदमें नहीं होंगे। सच्चाई ये है कि ये संस्थाओं पर कब्जा करना चाहते हैं। भाजपा बहुत बड़ी भूमाफिया पार्टी है। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें- संसद में यूपी के सांसदों की एक्टिविटी की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-