केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर लखनऊ में जश्न मनाया जा रहा है। इको गार्डन में हजारों युवा प्रदर्शन करने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर की अगुआई में इकट्ठा हुए। CJP की तरह धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पोस्टरों में तरह-तरह की नारेबाजी लिखकर पहुंचे थे। जैसे ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर मिली, सब जश्न मनाने लगे। कई युवाओं ने इको गार्डन में मेलोडी टॉफी बांटी। प्रदर्शन में जो पोस्टर-बैनर शिक्षा मंत्री के खिलाफ लेकर पहुंचे थे, उन्हें फाड़ डाले। एक प्रदर्शनकारी युवती ने कहा- इतना होली-दिवाली पर खुश नहीं होती हूं, जितना आज इस इस्तीफे से हुई हूं। घर जाकर दावत होगी। इससे पहले ये लोग दोपहर 1 बजे से प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा होने लगे थे। प्रदर्शन में नगीना सांसद चंद्रशेखर 2 घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को हम कमजोर नहीं पड़ने देंगे। यह पहली मांग थी जो पूरी हुई है। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है, पॉलिसी चेंज होनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लड्डू बांटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने भी छात्रों के समर्थन में आंदोलन किया था। 4 तस्वीरें देखिए- प्रदर्शन और जश्न के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-