पीले सूट में कोर्ट आई नीले ड्रम वाली मुस्कान:बॉयफ्रेंड साहिल 6 महीने की बेटी को निहारता रहा; वीडियो में सौरभ हत्याकांड

शर्म से आंखें नीची, मास्क से चेहरा छिपाए, गोद में 6 महीने की बेटी लिए जब नीले ड्रम वाली मुस्कान मेरठ कोर्ट पहुंची, तो हर कोई उसे देखना चाहता था। पुलिस के घेरे के बीच बेटी को सीने से लगाए कभी उसकी पीठ थपथपाती तो कभी संभालती। बॉयफ्रेंड साहिल के साथ 13 महीने बाद वह पब्लिक के सामने आई। पेशी के दौरान उसके साथ आए साहिल के लुक में भी बदलाव दिखा। उसने फ्रेंच कट दाढ़ी रखी है, बाल थोड़े बड़े दिखे और हाथ में फ्रेंड्स लिखा बैंड पहन रखा था। मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड VIDEO में देखिए…