प्रयागराज की NEET छात्रा से इंदौर में रेप:कोचिंग जाते समय ले गया, 4 दिन साथ रखा; इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

प्रयागराज की एक नाबालिग NEET छात्रा से रेप करने वाले इंदौर के युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि वह उसे बहला-फुसलाकर इंदौर ले गया और वहां रेप किया। चार दिन बाद छात्रा को प्रयागराज छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट में छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की अतिरिक्त धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को सिविल लाइंस क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला 17 साल की छात्रा करेली की रहने वाली है। वह सिविल लाइंस की एक कोचिंग में NEET की तैयार कर रही है। हर रोज ई-रिक्शा से कोचिंग आती-जाती थी। 16 जुलाई को भी वह घर से कोचिंग जाने के लिए निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। घरवालों ने लड़की की तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। 18 जुलाई को सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई। इससे पता चला कि वह एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात कर रही थी। पुलिस ने उस नंबर की डिटेल निकाली। यह नंबर इंदौर में एक गैस एजेंसी पर काम करने वाले शैल्विन फ्रांसिस का निकला। पता चला कि शैल्विन मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। अभी इंदौर में रहता है। पुलिस के डर से छात्रा को प्रयागराज छोड़ा पुलिस ने फोन पर शैल्विन फ्रांसिस से संपर्क किया। शुरुआत में उसने छात्रा के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया। लेकिन जब पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करती रही और दबाव बढ़ा, तो वह घबरा गया। इसके बाद 20 जुलाई को वह छात्रा को प्रयागराज लाकर छोड़ गया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची। घरवालों ने पुलिस थााने ले गए। उसके बाद 22 जुलाई को कोर्ट लड़की का बयान दर्ज किया। इसके बाद छात्रा घर पहुंची। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। 22 जुलाई को छात्रा का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। 4 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती छात्रा ने बताया कि करीब 4 महीने पहले उसकी शैल्विन फ्रांसिस से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शैल्विन ने खुद को कॉल सेंटर में काम करने वाला बताया था, जबकि वह वास्तव में एक गैस एजेंसी में नौकरी करता था। दोस्ती के दौरान वह कई बार प्रयागराज आकर उससे मिला। छात्रा के मुताबिक, 13 जुलाई को शैल्विन फिर प्रयागराज आया और मिलने के लिए बुलाया। 16 जुलाई को वह सिविल लाइंस में उससे मिली। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गया, जहां एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। कोर्ट में बयान के बाद पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं छात्रा के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की अतिरिक्त धाराएं जोड़ दीं। आरोपी की तलाश तेज कर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रयागराज आया हुआ है। इसके बाद एसआई दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने रेलवे अस्पताल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे नैनी जेल भेज दिया गया। ————————————- ये खबर भी पढ़िए… चढ़ावा चोरी का ‘नाटक’ करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR:लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के ‘नाटक’ को लेकर यूपी में विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुआ। वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है। पूरी खबर पढ़िए…