प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले टैडीबियर कार्टून जॉनी-जोजो गायब हो गए हैं। जॉनी और जोजो जयपुर के प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार राहुल के पपेट्स हैं। राहुल मिश्रा अपने दोस्त के साथ वृंदावन परिक्रमा करने आए थे। वह परिक्रमा करके जब वापस लौटे तो ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गए। राहुल को जैसे ही अपने बैग की याद आई। उन्होंने ई रिक्शा वाले को रोका लेकिन वह रुकने की बजाय भाग निकला। राहुल ने जॉनी-जोजो के गायब होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अब वृंदावन पुलिस ई-रिक्शा चालक और जोजो की तलाश में जुटी है। वृंदावन में परिक्रमा करने आए थे कॉमेडियन राहुल
राहुल मिश्रा गुरुवार को अपने दोस्त के साथ वृंदावन परिक्रमा करने आए थे। उसी रात परिक्रमा पूरी कर चामुंडा मंदिर के पास से राहुल ने ई-रिक्शा किया। वह केशव धाम रोड स्थित होटल सुखधाम के लिए जाने लगे। इसी बीच उन्हें अपने बैग की याद आई, जिसमें उनका कार्टून जॉनी जोजो रखा हुआ था। रात के करीब एक बजे रहे थे। राहुल ने बैग को पाने के लिए ई-रिक्शा का पीछा किया, लेकिन ई-रिक्शा चालक रुकने की बजाय भाग निकला। जोजो के गायब होने से राहुल दुखी हो गए। उन्होंने शुक्रवार को वृंदावन कोतवाली पहुंचकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस होटल के आसपास लगे CCTV कैमरों के जरिए ई-रिक्शा ड्राइवर को तलाश रही है। जॉनी-जोजो से जुड़ी राहुल की भावना जॉनी-जोजो के गायब होने से दुखी राहुल ने बताया- मेरी उन दोनों से भावना जुड़ी हुई है। वह जॉनी-जोजो के जरिए प्रेमानंद महाराज को गुदगुदा चुके हैं। राहुल ने बताया कि किसी तरह से मुझे जल्द अपने जॉनी और जोजो मिल जाएं। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर भी जॉनी-जोजो की तलाश में भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि वह दोनों की मेरी जान हैं, जो कोई भी उन्हें ले गया है, कृपया वापस कर दे। कोतवाली प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जॉनी और जोजो की तलाश की जा रही है। प्रेमानंद जी से एक साल पहले की थी मुलाकात
एक साल पहले वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात के दौरान जोजो और जॉनी ने उनसे संवाद किया था। जिस पर वे लगातार हंसते रहे और बोले- ‘ये खिलौने खुद कैसे बोलते हैं? यह तो अद्भुत कला है। उन्होंने इस कला की काफी सराहना भी की थी। राहुल ने बताया था- प्रेमानंदजी ने मेरे जोजो और जॉनी को 500-500 इनाम के रूप में दिए। मुझे सम्मानित किया और प्रसादी ग्रहण करवाई। हमारे जैसे युवा उनके भक्त है और उनकी वाणी और प्रवचनों को फॉलो करते हैं। मेरे बाहर निकलते ही बृजवासियों ने घेर लिया। सभी कहने लगे कि हमने महाराजजी को इतना हंसते हुए नहीं देखा, आपने कमाल कर दिया। राहुल ने थिएटर से वेंट्रिलोक्विज्म तक का सफर किया
राहुल ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी, लेकिन इस क्षेत्र में पर्याप्त कमाई न होने के कारण उन्होंने 2015 में यूट्यूब पर एक चैनल बनाया। उनके दोस्तों ने उन्हें एक पपेट बनाकर दिया, जिससे उन्होंने वीडियो बनाए। टिकटॉक पर उनके वीडियो वायरल हुए, लेकिन असली कामयाबी तब मिली जब उन्होंने अपनी कला को और निखारा और बड़े मंचों तक पहुंचे। राहुल कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुके हैं। वे बिग बॉस के सेट पर स्पेशल परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। वे इंडियाज गॉट टैलेंट में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। ————————– ये 2 खबरें भी पढ़ें… 1. शादी के 37वें दिन कमलेश बिंद एनकाउंटर में ढेर:गाजीपुर में पत्नी बोली- मेहंदी भी नहीं छूटी, जंगल ले जाकर पुलिस ने गोली मारी गाजीपुर में बुधवार रात होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के आरोपी कमलेश बिंद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसकी 37 दिन पहले शादी हुई थी। बिहार के मोहनिया से दुल्हन मनीषा को बड़े धूमधाम से विदा कराकर घर लाया था। मनीषा नर्सिंग की छात्रा है। पूरी खबर पढ़िए