फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। शाम करीब 7:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रहीं शिल्पा शेट्टी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए देश-दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। 4 तस्वीरें देखिए… प्रसाद, रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र से किया गया सम्मान
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारियों ने शिल्पा शेट्टी को बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला दिखाई दी। धाम परिसर से बाहर आते ही उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” का उद्घोष किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी जयघोष किया। बाबा के दर्शन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए हमेशा विशेष और सौभाग्यपूर्ण अनुभव होता है। उन्होंने कहा, “काशी आकर और बाबा के दरबार में शीश नवाकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वह भगवान शिव के दर्शन के लिए अवश्य आती हैं। काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में लीन हो जाता है। साड़ी शोरूम के उद्घाटन में होंगी शामिल
अभिनेत्री ने बताया कि उनके वाराणसी दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में आयोजित एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होना है। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में वह दो दिनों के लिए वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी अपनी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, परंपराओं और विश्वप्रसिद्ध बनारसी साड़ियों के लिए जानी जाती है। काशी आना उनके लिए हमेशा एक यादगार और विशेष अनुभव रहता है। अब पढ़िए शिल्पा शेट्टी के बारे में
8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मीं शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है। उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया, जहां उनकी पढ़ाई हुई। शुरुआती दिनों में उनकी जिंदगी फिल्मों और ग्लैमर से अलग थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिता के काम में हाथ बंटाती थीं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा बनेंगी। कितनी है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की कुल नेटवर्थ करीब 150 करोड़ रुपए है। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास फेरारी पोर्टोफिनो M, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, लोटस एलेत्रे, मर्सिडीज-AMG G63, लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और पोर्श कायेन GTS जैसी महंगी गाड़ियां हैं। शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला
शिल्पा शेट्टी का मुंबई के जुहू में आलीशान बंगला ‘किनारा’ है, जहां वह परिवार के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा उनके दुबई और यूके में भी अपार्टमेंट हैं। वह डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर में एक्टिव एंजेल इन्वेस्टर हैं। वह बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की को-ओनर हैं और मामाअर्थ जैसे ब्रांड्स में भी उनकी हिस्सेदारी है। एसपीएस स्टूडियो की भी मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा का वीएफएक्स स्टूडियो एसपीएस स्टूडियो है। इसमें उन्होंने 10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यहां विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। इसके अलावा उनका अपना फैशन ब्रांड ड्रीम एसएस भी है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग, दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। पूरी खबर पढ़ें