यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। रविवार सुबह से बरेली में जोरदार बारिश हो रही है। जबकि लखनऊ, बाराबंकी समेत आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, पहाड़ों पर भारी बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज संगम पर गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। अनाउंस कर लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है। कानपुर में गंगा में बोटिंग पर रोक लगा दी गई है। बलिया में शनिवार शाम सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से एक मकान नदी में समा गया। गांव के अन्य मकान भी खतरे में हैं। गोरखपुर में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह 7 बजे तक जोरदार बारिश हुई। 6 घंटे में करीब 110 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। सड़कें तालाब बन गईं। गलियों, कॉलोनियों में पानी भर गया। कार-बाइकें आधी डूब गईं। घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। बरेली, आगरा, लखीमपुर समेत 15 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बारिश का सिलसिला अब जारी रहेगा। लोग सतर्क रहें। जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बारिश की 2 तस्वीरें देखिए- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यह पश्चिमी यूपी को भी पूरी तरह से कवर कर लेगा। इसके असर से यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। अगले एक हफ्ते भारी बारिश होगी। भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र। भारी वर्षा की संभावना का येलो अलर्ट
कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज एवं आस पास के क्षेत्र।
यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…