बलरामपुर में पत्नी-दो बच्चों को गोली मारकर जान दी:चारों की लाश अगल-बगल मिलीं, पास में तमंचा पड़ा था

बलरामपुर में पति-पत्नी समेत दो बच्चों की गोली लगने से मौत हो गई। झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम 6:50 बजे पति-पत्नी और दो मासूमों का शव मिला। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पहले पति ने पत्नी और दोनों बच्चों गोली मारी। इसके बाद खुद पर फायर किया। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आने की बात कह रही है। मृतकों में बजरंग गिरी (28), पत्नी कोमल (25), बेटी श्रद्धा (3) और 10 महीने का बेटा जयदीप शामिल हैं। पुलिस को 1 तमंचा और खोखे मिले घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार, एएसपी विशाल पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है। मौके से एक देसी तमंचा और कई खोखे मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी विकास कुमार ने बताया- मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन रिकॉर्ड, घरेलू स्थिति और बाकी एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। भाई बोले- हम लोग घर पर नहीं थे मृतक के भाई रामकुमार गिरी ने बताया कि घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो चारों के शव पड़े मिले। घटना किस वजह से हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… मौलाना बोला-आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा, ये अल्लाह का उसूल यूपी के गोरखपुर का यह मौलाना रहमतुल्लाह है, जो हलाला के लिए ब्रेनवॉश कर रहा है। दरअसल, देश में तीन तलाक कानून लागू होने के साथ ही हलाला भी नहीं कराया जा सकता। पढ़िए पूरी खबर…