बिजनौर में लापता पति-पत्नी के शव जंगल में मिले:पति पेड़ से लटका मिला, पत्नी के पैर बंधे थे, शव अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला

यूपी के बिजनौर में पति-पत्नी के शव जंगल में मिले। पति का शव पेड़ से लटका था। शरीर पर सिर्फ पत्नी की सलवार थी। अंगूठा फंदे में फंसा था। पत्नी का शव गंगा किनारे झाड़ियों में पड़ा था। लाश अर्धनग्न थी। शरीर का आधा हिस्सा पानी में था। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। दोनों शवों के बीच करीब 1 किमी की दूरी थी। पति-पत्नी सोमवार को लकड़ी काटने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन दोनों नहीं मिले। मंगलवार सुबह फिर तलाश की गई तो घर से करीब 2 किमी दूर जंगल में दोनों के शव मिले। मामला जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर जलालपुर काजी गांव का है। बहन का कहना है कि भाई-भाभी की हत्या हुई। भाभी के साथ दरिंदगी भी हुई है। पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला- पति-पत्नी की हत्या की गई। दूसरा- पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड किया। जानिए पूरा मामला… बहन बोली- भाई-भाभी की हत्या हुई है देशराज की बहन मोनी ने बताया कि आज जब हम गंगा किनारे पहुंचे तो भाभी की लाश मिली। उन्होंने कहा कि भाभी के साथ गंभीर अपराध किया गया है। यह सीधा-सीधा हत्या का मामला है। आत्महत्या नहीं हो सकती। उन्हें मारा गया है। वहीं, देशराज की बेटी कशिश का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया- मैं घर पर थी। कल सुबह मम्मी-पापा गए थे। आज उनकी लाश मिली। मम्मी-पापा की हत्या हुई है। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह वारदातस्थल पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा- पति-पत्नी के शव मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ———————————- ये खबर बी पढ़ें पति को पुलिस ले गई…पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फिरोजाबाद में चोरी के शक में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि रविवार रात पत्नी ने पति को थाने ले जाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया। पेट में लात मारी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पति को थाने लेकर गए। पढ़ें पूरी खबर…