युवक के गले में धंसी 10 इंच की लकड़ी:हमीरपुर में डॉक्टरों से बोला- कोई टेंशन नहीं, बाइक से फिसलकर सड़क पर गिरा था

हमीरपुर में एक युवक के गले में 10 इंच का लकड़ी का टुकड़ा धंस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। स्ट्रेचर पर लेटे हुए युवक ने कहा- मुझे कोई टेंशन नहीं है। बस खाल में धंसी है। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। दरअसल, युवक सोमवार रात 11:30 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर बाइक से जा रहा था। सड़क पर टूटा हुआ पेड़ गिरा था। उसे बचाने में वह फिसकर गिरा और उसके गले में लकड़ी का टुकड़ा धंस गया। पूरा मामला पढ़िए…
जालौन के कालपी के रहने वाले मनीष (35) सोमवार को मौदहा कस्बा आए थे। रात 11:30 बजे वह बाइक से लौट रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर एक पेड़ की डाली टूटकर गिरी थी। उससे बचने की कोशिश में मनीष की बाइक बेकाबू हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर पड़ा लकड़ी 10 इंच लंबा नुकीला टुकड़ा मनीष के कॉलर बोन के पास गले में धंस गया। मनीष सड़क पर पड़ा तड़पने लगा। तभी वहां से एक राहगीर गुजर रहा था। वह मनीष को सड़क पर पड़ा तड़पता देखकर रुक गया।
राहगीर ने पत्नी को किया फोन
मनीष ने राहगीर को अपनी पत्नी आरती का नंबर दिया और घर पर फोन करने के लिए कहा। उसने पत्नी को फोन कर हादसे के बार में बताया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन किया। परिवार वाले मनीष को उसी हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. अंकुर सिंह के मुताबिक, लकड़ी का टुकड़ा काफी अंदर तक धंसा था। सर्जरी के बिना उसे निकालना मुश्किल था। अस्पताल में सर्जरी की पर्याप्त व्यवस्था न होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए मनीष को कानपुर रेफर कर दिया गया। ————————- ये खबर भी पढ़ें THAR ने 2 टीचर समेत 4 दोस्तों को रौंदा, 3 की मौत, कन्नौज में एक बाइक से जा रहे थे कन्नौज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार ने 4 दोस्तों को रौंद दिया। 3 की मौके पर मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर है। चारों एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पूरी खबर पढ़ें