मंत्री राजभर बोले- 95% यादव अपराधी:बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला

‘95 परसेंट अपराध करने वाले यादव समाज से आते हैं। बाराबंकी में राजभर की गर्दन काटी, मऊ में बेटी को मार डाला। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें आरोपी यादव जाति के थे। अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर है। पिछड़े-दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर अखिलेश चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन, जब आरोपी उनकी जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं।’ यह बात आजमगढ़ में सुभासपा प्रमुख और पंचायती राजमंत्री ओपी राजभर ने गुरुवार को कही। वह शहर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। ओपी राजभर की कही 3 बड़ी बातें… 1. अपराधी का एनकाउंटर सही: जौनपुर मुठभेड़ को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर लगाए थे। इन पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि जिस आरोपी रवि यादव के समर्थन में विपक्ष बयानबाजी कर रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश पहले आरोपी का आपराधिक इतिहास पढ़ लें। उसके बाद बयान दें। 2. सड़क पर नमाज अदा करना गलत: सड़क पर नमाज न पढ़ना और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने के सरकारी निर्देशों का राजभर ने समर्थन किया। कहा- हाईकोर्ट की स्पष्ट व्यवस्था है कि सार्वजनिक मार्गों पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी भी लगातार लोगों से मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील करते रहे हैं। 3. पिछड़े-दलित की हत्या पर विपक्ष चुप्पी साध लेता है: राजभर ने कहा कि विपक्ष पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप्पी साध लेता है। लेकिन जब आरोपी किसी विशेष जाति का होता है तो उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी जाती है। एक दलित जनप्रतिनिधि की हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए सपा नेता पुलिस अधिकारियों तक से मिलने पहुंच गए थे। अब अखिलेश-राजभर के बीच हुई बयानबाजी पढ़िए… सपा ने राजभर समाज के लोगों की हत्याओं के लगाए थे पोस्टर लखनऊ में 27 मई (बुधवार) को सपा मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई थी। इसमें भाजपा और सुभासपा पर निशाना साधा गया था। होर्डिंग में साल 2024 से लेकर 2026 तक राजभर समाज पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया। होर्डिंग समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के उपाध्यक्ष पंकज राजभर की तरफ से लगवाई गई थी। इसमें सबसे ऊपर लिखा था- भाजपा सरकार में 2024 से 2026 के बीच में हुई राजभर समाज के लोगों की हत्याएं। इससे पहले राजभर ने ऑटो चलाते हुए X पर फोटो पोस्ट किया था। उन्होंने खुद को संघर्ष से निकला नेता बताते हुए अखिलेश की राजनीति को ‘AC-PC और ट्विटर’ वाली बताया। उन्होंने कहा था- अखिलेश यादवजी, आप चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, हम नहीं। हमारी इसी फोटो को लेकर आपके उजड्‌ड ट्रोलर लोग हमारी हंसी उड़ा रहे हैं। हमें हमारी औकात बता रहे हैं। पहले भी अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं मंत्री राजभर पूर्वांचल में राजभर वोटबैंक पर है नजर उत्तर प्रदेश में राजभर समाज की आबादी 12 प्रतिशत है जबकि, पूर्वांचल क्षेत्र में राजभर जाति के मतदाता 12 से 22 फीसद हैं। इसी वजह से राजभर वोट बैंक पूर्वांचल के दो दर्जन से अधिक लोकसभा सीटों पर 50 हजार से करीब ढाई लाख तक हैं। इन सीटों पर हार और जीत का निर्णय राजभर समुदाय के लोग करते हैं। ऐसे में राजभर वोटर्स पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की नजर है। ओम प्रकाश राजभर ने अपने समाज के वोट के बल पर ही पार्टी खड़ी की है। ————————— यह खबर भी पढ़ें यूपी STF की आजमगढ़ में छापेमारी, 50 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, लंबे समय से हो रही थी तलाश यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने आजमगढ़ के 50,000 के इनामी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर चोर की तलाश लंबे समय से चल रही थी। यह खबर भी पढ़ें