हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 5 की मौत:कई मजदूरों के दबे होने की आंशका, प्रत्यक्षदर्शी बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा

हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के 3 बजे भरभराकर गिर गया। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों के अभी भी दबे होने की आशंका है। फिलहाल, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश के चलते स्लैब गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट हो रही है।