प्रयागराज कोर्ट ने पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्या का यह केस 46 साल पुराना है। विजय मिश्रा ने प्रयागराज कोर्ट में वकील श्याम नारायण पांडे के भाई प्रकाश नारायण पांडे को गोली मारी थी। इस हत्या में उसके साथ अन्य तीन आरोपी भी शामिल थे। एमपी/ एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले पूर्व विधायक विजय मिश्रा के अलावा जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा को कल यानी मंगलवार को ही दोषी करार दिया था। हत्या के मामले में मृतक के बड़े भाई ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। वो हत्याकांड पढ़िए, जिसमें विजय मिश्रा को सजा हुई हाथी गांव नवाबगंज के रहने वाले श्याम नारायण पांडे पेशे से वकील हैं। 11 फरवरी, 1980 को उन्होंने कर्नलगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि मेरे भाई अपने केस में जमानत के लिए कोर्ट आए थे। वह छोटे लाल के होटल में बैठे थे। तभी विजय मिश्रा, बलराम संतराम और जीत नारायण बंदूक और राइफल लेकर आए। तीनों ने मेरे भाई प्रकाश नारायण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। बर्थडे वाले दिन गोली मारकर हत्या की श्याम नारायण पांडे ने बताया विजय मिश्रा और उसके साथियों ने जिस दिन मेरे भाई की हत्या की। उसी दिन प्रकाश नारायण का जन्मदिन था। संतराम और बलराम से प्रकाश की दुश्मनी थी। संतराम, बलराम, विजय मिश्रा और जीत नारायण ने मिलकर प्रकाश की हत्या की थी। वारदात के दौरान पांच अन्य लोगों को भी गोली लगी थी। आगरा जेल में बंद है पूर्व विधायक
पूर्व विधायक विजय मिश्रा इस समय आगरा जेल में बंद है। प्रयागराज की एमपी/ एमएलए कोर्ट के आदेश पर उसे बुधवार को पेश किया गया। जबकि, बाकी तीन आरोपी जमानत पर कोर्ट में लाए गए। मंगलवार को दोष सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने विजय मिश्रा समेत सभी आरोपियों को नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया था। शासकीय अधिवक्ता मनोज पांडे ने बताया- हाईकोर्ट में मुकदमे को लेकर स्टे था। बीच में पत्रावली गायब होने के कारण देरी हुई । हाईकोर्ट के आदेश पर ही केस 2024 में MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर हुआ। मामले में कुल 8 सबूत के अलावा विजय मिश्रा पर पुराने दर्ज 87 मुकदमों को भी कोर्ट के सामने पेश किया गया। कल दोषी करार देने के बाद कोर्ट ने आज बुधवार को चारों अभियुक्तों को धारा 302/34 में आजीवन कारावास और एक-एक लाख जुर्माना, धारा 307 में 10 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगाया है। ये दोनों ही सजाएं एक साथ चलेंगी। विजय मिश्र के खिलाफ कई दर्जन केस
विजय मिश्रा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर, गुंडा, अपहरण, खनिज अधिनियम समेत 77 से ज्यादा मुकदमे हैं। उस पर प्रयागराज के जार्जटाउन, हंडिया, उतरांव, सरायममरेज, फूलपुर कोतवाली और सिविल लाइंस थाने में कई केस दर्ज हैं। वहीं, वाराणसी के भेलूपुर, भदोही, गोपीगंज, औराई, कोईरौना, ज्ञानपुर, मीरजापुर के कोतवाली देहात, विंध्याचल के अलावा विजय मिश्रा पर मेरठ व शिवपुर हावड़ा में कई मुकदमे दर्ज हैं। विजय मिश्रा कई मुकदमों में दोषमुक्त हो चुके हैं। जबकि, कुछ में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। कई मुकदमों की विवेचना चल रही है। पूर्व विधायक पर दर्ज कई केस अभी भी कोर्ट में ट्रायल पर हैं। ———————- ये खबर भी पढ़ें… 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर:यूपी पुलिस बोली- आरोपी ने पिस्तौल छीनकर फायरिंग की, एनकाउंटर में मारा गया यूपी में चलती ट्रेन और अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाला साइको किलर सोमवार रात 12 बजे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली SP आकाश पटेल ने बताया- पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने लेकर गई थी। पढे़ं पूरी खबर…