यूपी में इस सीजन मानसूनी बारिश का कोटा लगभग फुल हो गया है। एक जून से अब तक 656.5 मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार सुबह प्रयागराज, कौशांबी समेत 10 जिलों में बारिश हुई। दोपहर एक बजे से वाराणसी में तेज बारिश हो रही है। आज 36 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मुरादाबाद में तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह घर में अकेली थी। बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से मकान के चारों तरफ पानी भरा हुआ था। इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया है। बरेली में रामगंगा का कटान तेज हो गया है। 10 साल पुराना एक मंदिर नदी में समा गया। कानपुर से सटे उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। किनारे बसे 10 से ज्यादा गांव टापू बन गए हैं। लोग थर्माकोल और फोम से जुगाड़ की नावें बनाकर आवाजाही कर रहे हैं। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। मध्य और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। आम तौर पर यूपी से मानसून की वापसी सितंबर के तीसरे हफ्ते में होती है। इस बार भी हालात लगभग तय समय के आसपास ही मानसून वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। यूपी में बारिश और बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-