मेरठ में सोमवार रात सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकी उजेद को गिरफ्तार किया है। उजेद पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रचने और शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने का आरोप है। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिली हैं। वह पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है। मामले की जांच जारी है। उजेद कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है। 6 महीने से संदिग्ध आतंकी के संपर्क में था जांच एजेंसियों के मुताबिक, उजेद जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था। संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद से उसकी ऑनलाइन बातचीत होती थी। साजिद को 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। वह सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में साजिद ने ही उजेद का नाम बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के डर से उजेद का परिवार घर पर ताला लगाकर चला गया था। सोमवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साजिद से कहता था- मैं भी फिदायीन हमला करने को तैयार सूत्रों के मुताबिक, उजेद सोशल मीडिया पर फिदायीन हमले की बात करता था। वह साजिद से कहता था कि वह भी आत्मघाती हमला करने के लिए तैयार है। पुलिस को उसके मोबाइल से इस संबंध में कई चैट मिली हैं। एजेंसियां अब इन चैट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क की भी जांच जांच में उजेद के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में होने का इनपुट मिला है। उस पर जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद IB, ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे कई घंटे पूछताछ की है।