लखनऊ पुलिस की 10 टीमें जिस मॉडल श्रद्धा दुबे को 9 दिनों से तलाश रही हैं, वह रविवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा, ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।’ श्रद्धा ने शाम करीब 6 बजे ANI न्यूज एजेंसी को करीब 3 मिनट की बाइट दी। आधे घंटे पहले ही पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार इनाम किया था। मॉडल की आखिरी लोकेशन आगरा में पुलिस को मिली है। मामले में किरकिरी होने के बाद डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर का तबादला कर दिया गया है। विक्रांत वीर को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। वहीं इससे कुछ घंटे पहले हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। 9 अक्टूबर को करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी। तब से श्रद्धा फरार है। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। पुलिस उसकी सटीक लोकेशन नहीं तलाश सकी। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रही है। उसने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है। उसके कथित सफेदपोश और नौकरशाह मददगारों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब पढ़िए श्रद्धा दुबे ने क्या कहा? 1. सारे आरोप बेबुनियाद, CCTV से बेकसूर साबित हो जाऊंगी श्रद्धा ने कहा- सारे आरोप बेबुनियाद हैं। किसी के कह देने से कि हमने हत्या कर दी है, साबित नहीं होता है। हमने हत्या नहीं की है। वह एक सुसाइड था और वह मैंने अपनी आंखों से देखा कि वह मेरी ही बिल्डिंग से चौथे मंजिल से छलांग मार गया। अगर सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे तो उसमें मैं साफ-साफ बेकसूर साबित हो जाऊंगी। कैमरे अभी तक नहीं निकले हैं। मेरे नेपाल बॉर्डर के कैमरे निकाले गए, लेकिन क्या मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकालने में प्रॉब्लम हो रही है? मेरी बिल्डिंग के कैमरे निकाले जाएंगे, तब उसमें मैं बेकसूर साबित हो सकती हूं। क्योंकि मैंने कुछ भी नहीं किया है। 2. शिवा की मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी श्रद्धा ने कहा- अगर मेरी कॉल डिटेल्स निकलेगी तो मैं सिर्फ चार महीने से उस बंदे (शिवा) को जानती हूं। जिसमें से दो महीने, ढाई महीने तक वह मेरा फ्रेंड रहा है, मेरे घर कभी नहीं आया। अभी पिछले 2 महीने से वह मेरे घर आ जा रहा था। 2 महीने में हमारी चीजें इतनी ज्यादा तो खराब नहीं हो सकती हैं कि हम एक-दूसरे के लिए ऐसा सोच लें। उनकी मां ने गलत आरोप लगाए हैं, क्योंकि उनकी मां को मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। 3. शिवा मेरा बॉयफ्रेंड था, उस पर कर्ज था श्रद्धा ने कहा- शिवा ने मुझे कुछ दिन पहले बताया था कि मुझ पर काफी सारे लोन हैं। मैं परेशान हूं, क्योंकि मेरे पास कर्जदारों के फोन आते हैं। शायद 16 या 17 लाख का उनके ऊपर कर्जा भी था। उन्होंने मुझसे कुछ पैसे मांगे थे कि अगर आप मुझे कुछ पैसे दे देंगी तो मेरी हेल्प हो जाएगी। एक महीने पहले की बात है, मेरे घर से करीब 5-6 लाख की ज्वेलरी ले ली थी। लेकिन, वह हमारा पर्सनल मैटर था। वह ज्वेलरी ले सकता था, क्योंकि उसको राइट था, वह मेरा बंदा (बॉयफ्रेंड) था। 4. सदमे और सांस लेने में दिक्कत के कारण हॉस्पिटल से गई श्रद्धा ने कहा- मैं हॉस्पिटल से इसलिए गई थी, क्योंकि मुझे सांस लेने में प्रॉब्लम है। इस वजह से मैं इतने सदमे में थी कि मुझे वहां से निकलना पड़ा। नहीं तो मैं वहां से जाती नहीं, डटकर सामना करना चाहती थी। लेकिन जब वे (शिवा का परिवार) मेरे ड्राइवर को बिना जाने मारपीट करने लगे और हत्या का आरोप लगा दिया, तो कोई भी घबराकर वहां से चला जाएगा। 5. मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं अफसरों और नेताओं से संबंध पर श्रद्धा ने कहा- मेरा किसी के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। अब फोटोज तो कोई भी किसी के साथ खिंचा सकता है। मुझे पूरी तरह से फंसाया गया है। उसकी मां को मैं पसंद नहीं थी, क्योंकि शायद मैं शिवा से एक-दो साल बड़ी थी। मैं न्यायपालिका और पुलिस से यही विनती करूंगी कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। किसी पर हत्या का आरोप लगाकर उसे पूरे देश में क्रिमिनल साबित कर देना, यह कहीं का इंसाफ नहीं है। 6. मेरी बहन का शिवा से कोई कनेक्शन नहीं मेरी बहन इतने समय बाद मुझसे मिलने आई थी। उसे तो कुछ पता भी नहीं है। अगर उसकी डिटेल्स निकाली जाएं, तो उसका शिवा के साथ कोई कनेक्शन भी नहीं है। वह तो मुझसे मिलने आई थी, लेकिन बेवजह उसका नाम भी इस मामले में घसीटा गया। वह मासूम है, छोटी है। सहारनपुर कोर्ट ने श्रद्धा को 30 अक्टूबर को तलब किया सहारनपुर की ACJM-II अदालत ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। यहां साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। मामले में जब्त की गई कार को छुड़ाने के लिए डॉ. प्रभात वर्मा ने अदालत में अर्जी दी है। इस पर अदालत ने श्रद्धा दुबे को 30 अक्टूबर 2026 को तलब किया है। फरारी के दौरान श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए फरारी के दौरान ही श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए और घटना की रात की पूरी कहानी बताई। उसने कहा- “मैं भागी नहीं हूं। शिवा ने सुसाइड किया है। मैं सच बताना चाहती हूं।” शिवा के भी 2 वीडियो सामने आए हैं, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही है। जानें मॉडल ने वीडियो में क्या-क्या कहा… दरअसल, फरारी के दौरान हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे के भीतर 3 वीडियो जारी किए। इन वीडियोज में उसने खुद को निर्दोष बताने के साथ किसी भी साजिश से इनकार किया। उसने दावा किया कि शिवा काफी कर्ज में था और उसने सुसाइड किया। पहला वीडियो: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 5 मिनट 18 सेकंड के ताजा वीडियो में घटना को लेकर अपना पक्ष रखा है। उसने बताया कि 7 अक्टूबर से पहले 5-6 दिनों से उसकी और शिवा की बातचीत नहीं हो रही थी। श्रद्धा के मुताबिक, 7 अक्टूबर को शिवा ने कपूरथला मेन चौराहे पर स्थित चाय की दुकान से उसके ड्राइवर को कॉल करवाया। इस दुकान पर दोनों अक्सर चाय पीने जाते थे। कॉल के दौरान शिवा रो रहा था। इसके बाद श्रद्धा ने अपने नंबर से उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2 बजे शिवा का फिर फोन आया। उसने रोने की वजह पूछी तो शिवा ने उससे उसकी लोकेशन पूछी। लोकेशन बताने पर शिवा अपनी BMW कार से उससे मिलने पहुंचा। दोनों ने बातचीत की। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा ने बीयर पी रखी थी। इसके बाद दोनों एक कैफे गए। वहां शिवा ने श्रद्धा की कार ली और उसके ड्राइवर ने शिवा की कार चलाई। फिर शिवा, श्रद्धा के साथ उसके घर आया। दूसरा वीडियो: इसमें श्रद्धा दुबे ने बताया कि 8 अक्टूबर की सुबह उसकी बहन घर आई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह शिवा को अच्छी तरह जानती भी नहीं थी। उसकी बहन की कॉल डिटेल निकलवाने पर यह बात साफ हो जाएगी। श्रद्धा के मुताबिक, उस दिन वे लोग दिनभर साथ रहे, घूमने गए और सब कुछ सामान्य था। शाम को शिवा के दो दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी घर आए थे। अगर शिवा के साथ किसी तरह की प्रताड़ना हो रही होती, तो उसके दोस्त पुलिस को जरूर बताते। दोनों खुश थे और शिवा के साथ कोई प्रताड़ना नहीं हुई थी। श्रद्धा ने कहा कि वह शिवा को सिर्फ चार महीने से जानती थी और पिछले दो महीने से दोनों रिलेशनशिप में थे। शिवा की मां के लिव-इन में रहने के दावे पर उसने कहा कि शिवा लगातार उसके साथ नहीं रहता था। वह करीब 15 दिन उसके साथ रहने के बाद 2-4 दिन के लिए गायब हो जाता था। श्रद्धा ने बताया कि जब दोनों की बातचीत बंद थी, उस दौरान शिवा अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था। 3. तीसरा वीडियो: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था। उसके पास इससे जुड़े स्क्रीनशॉट हैं, जिन्हें वह साझा करेगी। जब भी शिवा उनके साथ बैठता था, कर्जदारों के फोन आने लगते थे। उसने पुलिस से शिवा की कॉल डिटेल खंगालने की बात कही और दावा किया कि उसने शिवा का फोन पुलिस को भिजवा दिया है। श्रद्धा ने कहा कि कर्ज से परेशान होकर शिवा उससे कहता था कि अगर वह कर्ज नहीं चुका पाया तो आत्महत्या कर सकता है। 9 अक्टूबर को शिवा काफी परेशान था। हालांकि, उसे खुद भी नहीं पता कि वह किस बात से परेशान था। सुबह दोनों ने साथ में चाय पी। शिवा जब भी वॉशरूम जाता था, तो दरवाजा बंद नहीं करता था। लेकिन उस दिन उसने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर उसे शक हुआ और उसने तुरंत अपनी बहन को अंदर जाकर देखने के लिए भेजा। बहन के पहुंचने से पहले ही शिवा बालकनी से कूद गया। उसने सवाल उठाया कि कोई लड़की किसी को मारकर अपने ही फ्लैट से नीचे क्यों फेंकेगी। श्रद्धा ने कहा, “ऐसा नहीं है कि आपने अपना बेटा खोया है, मैंने भी अपना बंदा खोया है। मैं भी बहुत परेशान हूं। मीडिया से मेरी रिक्वेस्ट है कि मुझे परेशान न करें। अगर आप लोग ऐसे ही टॉर्चर करते रहे, तो मैं खुद सुसाइड कर लूंगी।” अब जानिए शिवा के वीडियो के बारे में… शिवा शर्मा के 2 वीडियो भी गुरुवार को सामने आए थे, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही। दावा है कि वह महिला श्रद्धा दुबे है। हालांकि, पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है। श्रद्धा सोने की तीन चेन और एक ब्रेसलेट चोरी करने का आरोप लगा रही है। शिवा से करीब 6 लाख रुपए वापस करने के लिए कहती है। शिवा पैसे लौटाने का भरोसा देता है। वह कहता है- ‘मैं लिखकर दे रहा हूं कि पैसा वापस कर दूंगा। मेरी गाड़ी रख लो और मुझे पैसे दे दो।’ शिवा की मांग ने सीएम योगी से लगाई गुहार
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में उनकी मां रंजना शर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने 7 बिंदुओं में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच, CCTV फुटेज और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच, लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ पर कार्रवाई, परिवार को सुरक्षा और जांच की प्रगति बताने की मांग की है। साथ ही, सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील की है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… ————————————————- शिवा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में उनकी मां रंजना शर्मा ने CM योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने 7 बिंदुओं में श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच, CCTV फुटेज और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच, लापरवाही या साक्ष्यों से छेड़छाड़ पर कार्रवाई, परिवार को सुरक्षा और जांच की प्रगति बताने की मांग की है। साथ ही, सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील की है। अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… ————————————————- शिवा हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई, CCTV:बहन-ड्राइवर भी साथ, गाड़ी बार्डर पर छोड़कर भागी; वहीं से 2 वीडियो जारी किए लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है। जांच के दौरान पुलिस को नेपाल के महीम नगर बस स्टेशन के दो CCTV फुटेज मिले हैं, जिनमें श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल दिखाई दे रहे हैं। पहले CCTV फुटेज में तीनों सड़क पार करते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे फुटेज में वे ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए