मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जून-जुलाई में भी हीटवेव की चेतावनी, बारिश 10% घटेगी; IPL में स्मार्ट सनग्लास बैन, यूपी में टीचरों को TET पास करना ही होगा

नमस्कार, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी। उधर, यूपी में टीचरों के लिए TET पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि IPL में स्मार्ट सनग्लास क्यों बैन कर दिया है… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मौसम विभाग की चेतावनी- जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी, इस साल 10% कम बारिश का अनुमान देशभर में मानसून की एंट्री लेट हो गई है। श्रीलंका के पास बने सिस्टम से मानसून केरलम तट पर 6 दिन देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि जून-जुलाई में भी 8 राज्यों में हीटवेव चल सकती है। इनमें यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। साथ ही इस साल सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान है। बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें: बिहार में पटना, छपरा समेत 20 जिलों में शुक्रवार की सुबह बारिश हुई। इस दौरान अंधेरा छा गया। काले बादलों की वजह से दिन में गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते दिखे। राज्य में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 2. यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 की मौत, अफसर बोले- आंधी-बारिश के चलते हादसा यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला। साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अधिकारी को सस्पेंड किया गया: यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीएम दिलीप कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है। 70-80 की स्पीड से चली थी आंधी: मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी। हादसा शहर से 25 किमी. दूर ललपुरा इलाके में हुआ। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। SDRF के अधिकारियों ने बताया कि रात ढाई बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी के शिक्षकों को TET पास करना ही होगा, सुप्रीम कोर्ट ने एक साल का टाइम दिया सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करने की समय सीमा एक साल बढ़ा दी है। अब शिक्षकों को 31 अगस्त, 2028 तक टीईटी क्वालिफाई करना होगा। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2027 तय थी। ऐसे में यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा अभी भी कायम है। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने यह फैसला कई रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई के बाद दिया। कोर्ट ने उन पिटीशन को दोबारा खारिज कर दिया, जिसमें 2009 से पहले नियुक्त हुए सभी शिक्षकों को अनिवार्य टीईटी के दायरे से बाहर रखने की मांग की गई थी। 13 मई को कोर्ट ने राहत की मांग कर रहे शिक्षकों से कहा था, स्वार्थी न बनें और केवल अपनी नौकरी की सुरक्षा के बारे में ही न सोचें, बल्कि उन बच्चों के बारे में भी विचार करें, जिन्हें क्वालिटी वाली एजुकेशन की आवश्यकता है। कोर्ट ने यह सख्त टिप्पणी तब की थी, जब यूपी-एमपी की सरकारों और पश्चिम बंगाल व केरल के शिक्षक संघों द्वारा दायर की गईं कई टीईटी अनिवार्यता विरोधी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. प्रयागराज में 2000 छात्रों का प्रदर्शन, बोले- कॉकरोच सड़कों पर, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा प्रयागराज में शुक्रवार की शाम 2 हजार से ज्यादा प्रतियोगी छात्रों ने करीब ढाई घंटे प्रदर्शन किया। NEET पेपर लीक और अन्य भर्ती परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने कहा- आज कॉकरोच प्रयागराज की सड़कों पर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा धांधली हो रही। छात्र बोले- सिस्टम से उठ रहा भरोसा: छात्रों ने कहा, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा। हमारा भरोसा संस्थाओं और परीक्षा सिस्टम से उठ रहा है। हमारा विरोध किसी एक परीक्षा को लेकर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के खिलाफ है। फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताया: छात्रों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर विरोध जताते हुए कहा- हमें खुद ही यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने 12 जून को ‘लखनऊ चलो’ आंदोलन का ऐलान किया। कहा- 30 मई को एक ज्ञापन सीएम योगी और राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. IPL में स्मार्ट सनग्लास पर रोक, BCCI बोला- इससे जानकारियां लीक होने का खतरा BCCI ने IPL में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस पर बैन लगा दिया है। बोर्ड ने कहा कि यह कम्युनिकेशन डिवाइस है। मैच से जुड़ी जानकारियां इससे लीक हो सकती हैं। इसलिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मोबाइल, स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लासेस सिक्योरिटी ऑफिसर के पास जमा कराने होंगे। नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेयर्स के देर रात बाहर रहने पर रोक: प्लेयर्स के देर रात बाहर जाने और होटल रूम में मेहमान बुलाने पर भी रोक लगाई गई है। हाल के दिनों में IPL में कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। इसी वजह से BCCI ने एंटी करप्शन नियमों में सख्ती की है। पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी: ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि पंत ने खुद ही यह फैसला लिया है। दरअसल, टीम इस सीजन में आखिरी पोजिशन पर रही, जबकि पंत की कप्तानी में दो सीजन में 28 में सिर्फ 10 मैच ही जीते। पूरी खबर पढ़ें… 6. ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा, अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा। इसके बदले में अमेरिका नाकेबंदी हटाएगा। ईरान का संवर्धित यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा: ट्रम्प ने कहा कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा, जो पहाड़ों के नीचे बने परमाणु ठिकानों में रखा है। इन ठिकानों पर 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने हमला किया था। अमेरिका, चीन, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) मिलकर यूरेनियम को बाहर निकालकर खत्म करेंगे। ट्रम्प ने बताया कि समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के पास 60% तक संवर्धित 440 किलो यूरेनियम मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 45 साल से सिर्फ दूध पीकर जिंदा है शख्स राजस्थान के राजसमंद में रहने वाले पूनम सिंह का दावा है कि उन्होंने 45 साल में कभी अन्न नहीं खाया। वो सिर्फ सुबह-शाम एक गिलास दूध पीकर जिंदगी गुजार रहे हैं। उनका दावा सुनकर डॉक्टर भी हैरान हैं। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के बिजनेस विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। तुला राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…