मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भोजशाला के पास शुक्रवार को नमाज; ट्रम्प होर्मुज में टोल पर 24 घंटे में पलटे; राममंदिर में 3 करोड़ रुपए चढ़ावा चोरी का दावा

नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला मंदिर को लेकर सरकार को निर्देश दिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट पर दिए अपने बयान से 24 घंटे में ही पलट गए। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट ने जमकर फटकार लगाई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर जिला कोर्ट राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में फैसला सुनाएगी। 2. भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. सुप्रीम कोर्ट बोला- धार भोजशाला परिसर के पास हर शुक्रवार नमाज होगी, मुस्लिम पक्ष को अलग जगह दें सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि धार भोजशाला मंदिर के पास नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को खुला स्थान दें। हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज होगी। कोर्ट की परमिशन के बगैर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) परिसर में किसी भी तरह का बदलाव न करे। हाईकोर्ट ने माना- भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर: 15 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को मां सरस्वती का मंदिर माना था। अदालत ने परिसर में नमाज अदा करने पर रोक लगाते हुए हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना का अधिकार दिया था। हाईकोर्ट का यह फैसला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सुनाया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 2. भारत बोला- होर्मुज में जहाजों को निशाना बनाना बंद हो, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 24 घंटे में ही होर्मुज स्ट्रेट पर 20% टैरिफ लगाने का अपना फैसला वापस लिया। ट्रम्प के ऐलान पर ईरान ने तंज कसते हुए कहा था कि ट्रम्प की बात बिल्कुल सही है, लेकिन 20% टैक्स बहुत ज्यादा है। ईरान इससे कम टैक्स वसूलेगा। इधर, भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में 2 व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर इस तरह के हमले तुरंत बंद होने चाहिए। दोनों जहाजों पर कुल 30 भारतीय नाविक सवार थे। इनमें एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। कच्चा तेल 200 डॉलर जाने की संभावना: होर्मुज स्ट्रेट के बाद अब ईरान रेड सी के एंट्री पॉइंट बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर भी दबाव बनाने की तैयारी में है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा हुआ तो दुनिया के दो सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्ग एक साथ संकट में आ जाएंगे। कच्चे तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राममंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले- चढ़ावे से ₹3 करोड़ चोरी हुए, 2 आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा- मेरा अनुमान है करीब 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई होगी। 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी होने की बात गलत है। गोविंददेव गिरि ने पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस्तीफे की खबरों को भी खारिज कर दिया। आरोपी लवकुश का मकान सील होगा: अयोध्या विकास प्राधिकरण ने चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान पर अंतिम नोटिस चस्पा कर दिया है। ADA ने इससे पहले 3 जुलाई को नोटिस दी थी। अब प्राधिकरण ने 15 जुलाई तक का अंतिम अवसर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि जवाब न मिलने पर मकान सील कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 4. दिव्यांगों पर टिप्पणी केस: कॉमेडियन समय रैना समेत 5 पर जुर्माना, SC बोला- हमने आजादी दी पर कुछ हुआ नहीं दिव्यांगों पर विवादित टिप्पणी के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- हमें लगता है कि रैना ने अदालत को गुमराह किया और हमारे आदेशों का खुलेआम उल्लंघन किया। कोर्ट ने रैना समेत 5 लोगों रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर, निशांत जगदीश तंवर पर ₹3 लाख का जुर्माना भी लगाया। सुनवाई CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने की। दिव्यांग की गरिमा के उल्लंघन का आरोप, कोर्ट के निर्देश याचिका में दिव्यांगों के जीवन और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करने वाले ऑनलाइन कंटेंट के प्रसारण पर नियम बनाने की मांग की गई है। याचिका नवंबर 2025 में दायर की गई। 2025 में अदालत ने रैना और दूसरे स्टैंडअप कॉमेडियन्स को दिव्यांगों के इलाज के लिए फंड जुटाने के लिए हर महीने 2 शो करने का निर्देश दिया था। यह भी कहा था कि शो में दिव्यांगों को भी शामिल होने के लिए राजी करें। 5. देश में मानसून ब्रेक, 11 साल में यह तीसरी बार, MP-UP में 7 दिन बारिश नहीं देश के बड़े हिस्से में जुलाई के दूसरे हफ्ते में मानसून पर ब्रेक लग गया। 2015 और 2021 के बाद 11 साल में यह तीसरा मौका है, जब जुलाई में बारिश नहीं हो रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6-7 दिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश जारी रहेगी। मानसून ब्रेक क्या होता है: जब लगातार 5-10 दिन तक देश के बड़े हिस्से में बारिश सामान्य से कम हो जाती है, तो इस स्थिति को मानसून ब्रेक कहते हैं। यानी यह कुछ दिनों के लिए बारिश का दौर धीमा पड़ना है, मानसून खत्म होना नहीं। इस दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश कम हो जाती है। पूर्वोत्तर, बिहार, पश्चिम बंगाल और हिमालय की तलहटी में अच्छी या भारी बारिश होती रहती है। देश में अल नीनो का असर बढ़ा, खरीफ की तिलहन और कपास फसलों पर संकट पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. बिजनेस: खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान महंगे: जून में थोक महंगाई 9.81%, 44 महीने में सबसे ज्यादा; रिटेल महंगाई भी 6 महीने से लगातार बढ़ रही (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: वांगचुक 17 दिन से अनशन पर, 8.5kg वजन घटा: कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बेपरवाह; उद्धव-महुआ और अखिलेश की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील (पूरी खबर पढ़ें) 3. गुजरात: अंबाजी मंदिर में भी दान की चोरी: 2 महीने पुराना CCTV हुआ वायरल, तीन कर्मचारियों की मिलीभगत से हुई थी चोरी (पूरी खबर पढ़ें) 4. महाराष्ट्र: नासिक में पर्यटकों पर हमला, 20km तक पीछा किया: चलती कार पर पत्थर-रॉड मारे, पीड़ित परिवार ने महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया था (पूरी खबर पढ़ें) 5. उत्तर प्रदेश: राममंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष बोले- चढ़ावे से ₹3 करोड़ चोरी हुए: अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर- दिल में बाबर, मुंह में राम (पूरी खबर पढ़ें) 6. स्पोर्ट्स: क्या कोहली और गंभीर के बीच बातचीत बंद है: दावा- ट्रेनिंग में दूर-दूर दिखे, कोटक ने मैसेज पास किए; अनबन की अटकलें तेज (पूरी खबर पढ़ें) 7. मध्य प्रदेश: ट्विशा केस: गिरिबाला-समर्थ का फिर वॉयस सैंपल देने से इनकार:CBI बोली- भोपाल AIIMS ने भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने से मना किया (पूरी खबर पढ़ें) 8. उत्तर प्रदेश: मेडिकल कॉलेज में छात्रा की एकतरफा प्यार में हत्या: पीलीभीत में क्लासमेट ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे, बैग में छिपाकर लाया था (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: आमिर खान की तीसरी शादी नाजायज-यूपी के मुफ्ती का फतवा: कहा- गैर मुस्लिम महिला से रिश्ता गुनाह, करणी सेना बोली- एक्टर लव जिहादी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… गांजे के नशे में 4 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़ा कुत्ता UK में एक कुत्ते ने ट्रेकिंग के दौरान गांजा जैसा नशीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद 4 हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। रेस्क्यू टीम ने स्ट्रेचर के जरिए कुत्ते का रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: प्रोटेस्ट कॉकरोच पार्टी का, फिर सोनम वांगचुक आमरण अनशन पर क्यों; क्या सरकार मांगें मानेगी, तबीयत बिगड़ी तो क्या होगा 2. ग्राउंड रिपोर्ट: वंदे मातरम् मुश्किल, पहाड़े की तरह रट रहे मुस्लिम बच्चे: बंगाल के मदरसों में गाने का आदेश, मोबाइल पर सुनाकर सिखा रहे टीचर 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूनिवर्सिटी के गार्ड बेच रहे ड्रग्स, स्टूडेंट ग्राहक: पूछा- दम चाहिए तो बताओ; तस्करों का पीछा कर राजस्थान तक पहुंचा भास्कर रिपोर्टर, पार्ट-1 4. ग्राउंड रिपोर्ट: ‘राम मंदिर चोरी वाला लवकुश तुम्हारे गांव का है न…’:लोग बोले- बदनाम कर दिया; दादी का आरोप- ठाकुरों ने हमारे घर में रुपए छिपाए 5. क्राइम फाइल्स: कार चढ़ाकर नर्स का मर्डर, एक्सीडेंट का सीन बनाया: बॉयफ्रेंड पर साजिश का शक; बच्ची बोली…अंकल, बचा लो, उन्होंने मेरी मां को मार दिया 6. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: देश में कहीं भी रेप-मर्डर करो, 10,000 में जमानतदार तैयार:बिहार में जमानत की फर्जी गैंग, कैमरे पर एजेंट बोले- कागज जज भी नहीं पकड़ पाएंगे 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: लड़कों को अपने अश्लील फोटो-वीडियो भेजती थी पत्नी: गलत काम के लिए बुलाती होटल; पति बोला-गहने-कैश लेकर फरार 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को नौकरी से जुड़े इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को रुका पेमेंट मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…