यीशु का ‘पवित्र लहू’ पिलाने वाले पास्टर-टीचर गिरफ्तार:यूपी में धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन; सीक्रेट चर्च पर छापा मारा

यूपी-नेपाल बॉर्डर पर चल रहे धर्मांतरण के खुलासे के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। सोमवार को धर्मांतरण गिरोह के पास्टर विजय और उसके साथी सरकारी टीचर शिवप्रसाद गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लखीमपुर खीरी जिले के दलराजपुर गांव में बड़े स्तर पर हिंदुओं का धर्मांतरण कर ईसाई बनाया जा रहा था। इस गिरोह में घुसने के लिए ‘दैनिक भास्कर रिपोर्टर’ मजदूर बना। 20 दिन तक गांव में मजदूरी की तो गिरोह के लोगों ने संपर्क कर धर्म बदलने का प्रलोभन दिया। इसके बाद भास्कर ने खुफिया कैमरे से धर्मांतरण का पूरा खेल और इस खेल को चलाने वालों को एक्सपोज किया। इन्वेस्टिगेशन स्टोरी पब्लिश होने के बाद खीरी पुलिस हरकत में आई और 6 जून को सीक्रेट चर्च पर छापा मारा। यहां से पास्टर और उसके साथी फरार हो गए। इन्हें 8 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। धर्मांतरण की धाराओं में केस दर्ज
भास्कर की इन्वेस्टिगेशन स्टोरी के बाद हिंदू से ईसाई बने लोग खुलकर सामने आए। इस गिरोह ने थारू जाति के मोहित चौधरी को भी प्रलोभन दिया था। मोहित की शिकायत पर पास्टर विजय और टीचर शिवप्रसाद गौतम पर 4 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। मोहित ने बताया कि विजय मुझे दलराजपुर ले गया। जहां ईसाई धर्म अपनाने का मुझ पर दबाव बनाया। बोला- तुम ईसाई धर्म अपना लोगे तो रुपए मिलेंगे। वहां पर मास्टर शिवकुमार भी आ गया। फिर दोनों ने मुझ पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। लालच भी दिया। जब मैंने मना किया तो मारने की धमकी देने लगे। अब पूरी इन्वेस्टिगेशन पढ़िए… हाथ का कलावा काटकर फेंका, पूजा से रोका:यूपी में धर्मांतरण गिरोह के पर्दाफाश के लिए मजदूर बना रिपोर्टर, देखिए कैमरे पर ब्रेनवॉश हमें लीड मिली कि यूपी के लखीमपुर जिले में सीक्रेट चर्च हैं। यहां न बोर्ड लगे हैं और न ही यीशु की तस्वीरें। पुलिस को चकमा देने के लिए इसे अब धर्मांतरण की जगह ‘ग्रहण’ बोला जाता है। यूपी-नेपाल बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर चल रहे इस ग्रहण को एक्सपोज करने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने अपना हुलिया बदला। पूरी इन्वेस्टिगेशन पढ़ें… यूपी में भास्कर रिपोर्टर को यीशु का ‘पवित्र लहू’ पिलाया:हिंदू से ईसाई बनाया, कहा-पत्नी को मत बताना; खुफिया कैमरे पर सीक्रेट धर्मांतरण ईसाई धर्म ग्रहण की हामी के बाद हम वहां से निकल आए। उन्होंने दोपहर 1 बजे कॉल करने को कहा। जब हमने कॉल किया तो पास्टर विजय बोला- आप आ जाओ, नेपाल से गुरुजी आ गए हैं। हम आधे घंटे में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद धर्म बदलने का खेल शुरू हुआ। पूरी इन्वेस्टिगेशन पढ़ें…