फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। शाम करीब 7:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रहीं शिल्पा शेट्टी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए देश-दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… हाथरस मानहानि मामले में राहुल गांधी को नोटिस, निर्दोष युवकों को गैंगरेप का आरोपी बताया था हाथरस कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। मामला 14 सितंबर, 2020 को बूलगढ़ी गांव में हुई एक घटना से जुड़ा है। इसमें 2 मार्च, 2023 को कोर्ट ने एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया था। राहुल गांधी 12 दिसंबर, 2024 को बूलगढ़ी गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने दोषमुक्त किए गए युवकों को गैंगरेप का आरोपी बता दिया था। इसके बाद कोर्ट से बरी हुए रामू, रवि और लवकुश ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर चित्रकूट में प्रेमी के साथ जंगल गई नाबालिग से गैंगरेप, 3 युवकों पर FIR, पुलिस तलाश शुरू की
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी के साथ जंगल घूमने गई किशोरी को तीन युवकों ने घेर लिया। प्रेमी के भाग जाने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने प्रेमी के साथ झरी फाटक के पास स्थित जंगल में घूमने गई थी। इसी दौरान 3 युवक वहां पहुंच गए और दोनों को घेर लिया। युवकों को देखकर प्रेमी डर के कारण मौके से भाग गया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- पीएम चंपत राय को बचा रहे: कहा- योगी सरकार पशु हत्या करवा रही ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गौ-रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा लेकर गोंडा पहुंचे। शंकराचार्य ने मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा- कालनेमि वही होता है जो ऊपर से कुछ और होता है और अंदर से कुछ और होता है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ऊपर से गेरुआ कपड़ा धारी हैं, योगी उनका भेष है। पर, मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार बहुत बड़े पैमाने पर पशु हत्या करवा रही है। मांस का व्यापार किया जा रहा है। कोई भी योगी संन्यासी गेरुआ धारी यह नहीं कर सकता है। इसका मतलब है कि अंदर से कुछ और हैं और बाहर से कुछ और हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा- कि चंपत राय को पीएम मोदी बचा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर नौकरी दिलाने के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, गाजियाबाद में 17 युवतियों समेत 20 गिरफ्तार गाजियाबाद स्वाट टीम और साहिबाबाद पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गैंग के 17 युवतियों समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह पिछले दो वर्षों से राजेंद्र नगर में अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहा था और अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। मामले का खुलासा बुधवार दोपहर करीब दो बजे डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर गाजीपुर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह 36 साल पुराने लूटकांड में बरी; 1990 में दर्ज हुआ था केस गाजीपुर में 36 साल पुराने लूट के मामले में कोर्ट ने पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह को बरी कर दिया। बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में बृजेश सिंह को दोषमुक्त घोषित किया। देवकली पंप कैनाल लूट मामले में 1990 में केस दर्ज किया गया था। इसकी सुनवाई लंबे समय से चल रही थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सका। पढ़ें पूरी खबर राहुल गांधी के वॉइस सैंपल का मिलान नहीं होगा, MP-MLA कोर्ट के फैसले को स्पेशल रिविजनल कोर्ट ने रखा बरकरार सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चल रहे मानहानि केस में राहुल गांधी के वॉइस सैंपल (आवाज के नमूने) की जांच कराने की मांग वाली निगरानी याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया- एमपी-एमएलए कोर्ट संख्या 5 में इस मामले से संबंधित एक निगरानी याचिका विचाराधीन थी। कोर्ट ने परिवादी विजय मिश्रा की ओर से दाखिल की गई इस याचिका को निरस्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में नगर निगम कर्मी ने किया सुसाइड, पेड़ में रस्सी बांधकर गले में फंसाया, फिर गाड़ी चलाई गोरखपुर में बुधवार सुबह नगर निगम के एक संविदाकर्मी का शव कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पहले पेड़ से रस्सी बांधी, फिर गाड़ी में बैठकर गले में फंदा लगाया। इसके बाद गाड़ी आगे बढ़ने से उसका शव फंदे पर लटक गया। घटना बेतियाहाता स्थित पानी की टंकी परिसर की है। मृतक की पहचान गीडा के नौसड़ निवासी मुकेश पासवान (20) के रूप में हुई है। मुकेश ने 2 महीने पहले लव मैरिज की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ में 14 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट अटकी, 15 मिनट तक 6 लोग फंसे रहे; अंधेरे में मची चीख-पुकार मेरठ में एक सोसाइटी में मंगलवार रात लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। लिफ्ट में एक महिला, बच्चे समेत 6 लोग करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे मोदीपुरम का है। वीडियो सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के एफ-1 टावर का बताया जा रहा है। लिफ्ट में एक महिला, एक बच्चे समेत छह लोग सवार थे। इसी दौरान बिजली चली गई और लिफ्ट बीच रास्ते में रुक गई। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा-मेरी पढ़ाई, शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं, 15 दिन पहले आई थी कानपुर में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात करीब 12 बजे हॉस्टल संचालिका ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। छात्रा की पहचान घाटमपुर के जवाहर नगर पूर्वी निवासी पूर्वा सचान पुत्री राम सिंहासन सचान के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि अब आप लोगों को मेरी पढ़ाई और शादी के लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी जान देने जा रही हूं। मम्मी-पापा, अब आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। पढ़िए पूरी खबर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य के फ्लैट में चोरी, 4 दोस्तों ने मिलकर उड़ाए 2.90 करोड, दुबई भागने से पहले मथुरा पुलिस ने पकड़ा मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य से 2.90 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, चार युवकों ने पहले दोस्ती कर पीड़ित का विश्वास जीता, फिर घर में रखे नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी के पैसों से आरोपियों ने लग्जरी कार, महंगे मोबाइल, सोने के आभूषण और ब्रांडेड सामान खरीदा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 करोड़ रुपए नकद और करीब 60 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद आरोपी दुबई भागने की तैयारी में थे। पासपोर्ट बनने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर… मेरठ कलेक्ट्रेट बवाल का मुख्य आरोपी सुशील गौतम, उमर खालिद-खालिद सैफी के साथ मिलीं तस्वीरें; जांच में जुटी पुलिस मेरठ कलेक्ट्रेट के बाहर हुए बवाल और जाम लगाने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुशील गौतम की कुछ तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं। सोशल मीडिया की जांच के दौरान मिली इन तस्वीरों में सुशील गौतम, दिल्ली दंगा केस के आरोपी रहे उमर खालिद और खालिद सैफी के साथ दिखाई दे रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस अब सुशील गौतम के संगठन, उसकी गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया से मिले इन सुरागों का सत्यापन किया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पढ़िए पूरी खबर