यूपी की बड़ी खबरें:योगी दिल्ली में अमित शाह से मिले; राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद पहली मुलाकात

सीएम योगी ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यूपी से जुड़े प्रशासनिक, सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। विधानसभा चुनावों से पहले कर्तव्य भवन में हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद सीएम योगी ने सोशल मीडिया X पर लिखा,- आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद योगी और अमित शाह की यह पहली मुलाकात है। UPSSSC ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन लागू किया, अब बार-बार नहीं भरना होगा आवेदन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू कर दी है। इससे भर्ती प्रक्रिया आसान होगी। अब अभ्यर्थियों को हर नई भर्ती के लिए पूरा आवेदन फॉर्म दोबारा नहीं भरना पड़ेगा। सिर्फ एक बार OTR कराना होगा। आयोग के अध्यक्ष सत्यनारायण साबत ने बताया- भविष्य में आयोग की सभी भर्तियों और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के आवेदन OTR नंबर के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में आयोग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर सीएम योगी आज दिल्ली जाएंगे, शाह और नितिन नवीन से करेंगे मुलाकात सीएम योगी आज दिल्ली जाएंगे। वह वहां गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलेंगे। योगी का यह दौरा एक दिन का है। चुनाव 2027 की तैयारियों को देखते हुए योगी का यह दौरा अहम माना जा रहा है। वह चुनाव की तैयारियों को फाइनल चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रदेश के लिए कुछ महत्वपूर्ण डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर भी बात कर सकते हैं। मां ने तीन बेटियों को खाने में दिया जहर, मिर्जापुर में खुद भी खाया; महिला-दो बच्चियों की मौत मिर्जापुर में मां ने सोमवार रात 9 बजे तीन बेटियों को खाने में जहर दे दिया, फिर खुद भी खा लिया। थोड़ी देर बाद चारों की हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मां और दो बेटियों की मौत हो गई। एक बेटी को डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला को पति पर दूसरी शादी का शक था। इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति घर से कहीं चला गया। उसके जाते ही महिला ने खाने में जहर मिलाकर बच्चों को खिला दिया। घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में पिंक बूथ के बाहर युवक की तड़प-तड़पकर मौत: ऑटो चालक से विवाद के बाद थाने पहुंचा, 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा गाजियाबाद में 25 साल के युवक की पुलिस पिंक बूथ के बाहर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक से मारपीट के बाद युवक पिंक बूथ पहुंचा, लेकिन उसे अंदर जाने नहीं दिया गया। इसके बाद युवक ने शीशे के गेट पर हाथ मार दिया। कांच हाथ में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 30 मिनट तक वह सड़क पर खून से लथपथ तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। मृतक की पहचान बिहार के सीवान निवासी राजकुमार (25) के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर… सिपाही ने दो को कुचला, बिना टायर दौड़ाई कार, VIDEO: अमरोहा में पीछा कर लोगों ने पकड़ा, जमकर पीटा; पुलिस ने बचाया अमरोहा में सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही गांव के दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद तेजी से कार दौड़ाई और ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर के बाद कार का अगला टायर फट गया लेकिन उसने कार नहीं रोकी। बिना टायर के सड़क पर कार दौड़ाता रहा। इसका वीडिया भी सामने आया है। इस दौरान लोगों ने उसका पीछा कर कार रुकवाई। सिपाही को उतारकर जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिपाही को भीड़ से बचाकर अपनी गाड़ी में बिठाया। हादसे में घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली का है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में पूर्व विधायक की AI से फेक फोटो बनाई, बसपा में शामिल होने का झूठा प्रचार करने पर FIR सहारनपुर में बेहट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता नरेश सैनी की एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से फर्जी तस्वीर बनाने का मामला सामने आया है। उनकी शिकायत पर मंगलवार सुबह 5 बजे जनकपुरी थाने में केस दर्ज किया गया। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि एआई से फर्जी तस्वीर बनाकर उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि वह हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले हैं। इसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। यह सब उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश है। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में बीबीए छात्र ने खुद को मारी गोली, कमरे में खून से लथपथ मिला शव लखनऊ में सोमवार रात करीब 10 बजे बीबीए छात्र ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला। हर्ष सिंह (19) बीबीए सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। वह महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद इलाके का रहने वाला था। यहां पढ़ें पूरी खबर