राज्य पुरस्कार के लिए प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत टीचर 7 जून से आवेदन कर सकेंगे। प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रेष्ठ तीन टीचरों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने गुरुवार को ये आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया है कि राज्य पुरस्कार 2025 के लिए इच्छुक टीचर 7 जून से 30 जून तक आवेदन कर पाएंगे। 1 से 20 जुलाई तक होगा आवेदनों का सत्यापन
आवेदन करने वाले टीचरों का जनपद स्तर पर गठित चयन समिति सत्यापन करेगी। सत्यापन और मूल्यांकन के बाद समिति को जिले स्तर से 3 श्रेष्ठ टीचरों का नाम उनके आवेदन पत्र पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेज देगी। इसके लिए 1 से 20 जुलाई की समय सीमा तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर… बेसिक स्कूलों में शिक्षकों का हो सकेगा तबादला, जनगणना के चलते समूह तबादले पर जारी रहेगी रोक प्रदेश के बेसिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों का जनगणना के चलते अभी समूह में तबादला नहीं होगा। हालांकि सरकार ने विशेष हालात में कुछ शिक्षकों के तबादले की अनुमति दी है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। किस हालात में हो सकेंगे तबादले मंदिर के चबूतरा पर लेटे किसान की गला रेतकर हत्या: कानपुर में खाना खाकर घर से निकला था, पत्नी बोली-भतीजे ने कहा था मार दूंगा कानपुर में एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह रात का खाना खाने के बाद घर के करीब ही शिव मंदिर में बने चबूतरे पर लेटा था। उसी दौरान हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए हैलट रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने परिवार के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में बुधवार की रात की है। पढ़िए पूरी खबर… हमीरपुर में तालाब में डूबे भाई-बहन समेत तीन मासूम डूबे, आधे घंटे बाद उतराया शव हमीरपुर में मां के साथ तालाब गए तीन सगे मासूम भाई-बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर मां तालाब किनारे कपड़े धो रही थी। बच्चे बगल में खेल रहे थे। इसी दौरान तीनों मासूम तालाब में नहाने चले गए और डूब गए। मां ने लगभग आधे घंटे बाद बच्चों को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह चीखने लगी। चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत तीनों को CHC ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मामला बिवांर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में पूनम मित्तल हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली सहारनपुर में पूनम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मुख्य आरोपी मृतका पूनम मित्तल का पड़ोसी बताया जा रहा है। 1 जून को अंबेहटा कस्बे में कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आज शाम तक पूरे हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। घटना नकुड़ थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… सूर्या हत्याकांड के बाद 10 प्रतिशत दुकानें खुलीं: गाजियाबाद में पुलिस प्रशासन अलर्ट, तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के 7 दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, अब 10 से 15 प्रतिशत दुकानें खुलने लगी हैं। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लगातार सूर्या के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि असद के पिता समेत 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया। इसके बाद साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। आरोप है कि मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर की युवती की कराई 2 शादियां: हरियाणा, राजस्थान के लड़कों ने संबंध बनाया, गर्भपात कराया, तीसरी शादी से पहले भागी
गोरखपुर में 20 साल की युवती दलालों के झांसे में फंस गई, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। युवती ने गांव के ही 3 लोगों पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर चौरी चौरा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसकी शादी एक युवक से करा दी गई। शादी के बाद वह कुछ समय तक ससुराल में रही, लेकिन पति के शराब पीकर मारपीट करने से उसका जीवन परेशानियों से भर गया। इसके बाद उसकी राजस्थान के एक युवक से दूसरी शादी करा दी गई। आरोप है कि उस युवक ने भी उसका शोषण किया। गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने के बाद उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद दलाल उसकी तीसरी शादी कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही युवती वहां से भाग निकली। पीड़िता गोरखपुर पहुंची और गांव की दो महिलाओं, हरियाणा व राजस्थान में शादी करने वाले युवकों समेत दलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… ताजमहल के रॉयल गेट से गिरा पच्चीकारी का पत्थर: नीचे खड़े पर्यटक बाल-बाल बचे, एएसआई ने शुरू की जांच आगरा के ताजमहल में बुधवार को मुख्य रॉयल गेट से पच्चीकारी में लगा संगमरमर का एक सजावटी पत्थर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। यह पत्थर वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए बनाई गई रैंप के पास गिरा, जहां उस समय पर्यटक मौजूद थे। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही स्मारक कर्मी और सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर पत्थर गिरने की वजह पुराना मसाला कमजोर होना और समय के साथ संरचना का क्षतिग्रस्त होना माना जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… फर्रुखाबाद में कुत्ते ने 4 साल के मासूम पर किया हमला, चेहरे से मांस नोचा; हालत गंभीर फर्रुखाबाद में गुरुवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले में चार साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर हमला कर उसका मांस नोच लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। मामला जहानगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…