यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ HC से सहारा कमर्शियल की याचिका खारिज, यहां नई विधानसभा बनेगी

लखनऊ हाईकोर्ट ने ‘सहारा सिटी’ का कब्जा वापस लेने की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने अपनी टिप्पणी में लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई को सही ठहराया है। वहीं सहारा कमर्शियल की सभी दलीलों को खारिज कर दिया है। करीब 170 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। नगर निगम ने लीज शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए सहारा सिटी को अपने कब्जे में ले लिया था। अब कोर्ट के इस फैसले से न केवल निगम का पक्ष मजबूत हुआ है, बल्कि सहारा सिटी की जमीन पर नई विधानसभा बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…
फर्रुखाबाद में बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का VIDEO, 4 पर मुकदमा; एक आरोपी गिरफ्तार फर्रुखाबाद में एक सिपाही की पिटाई का वीडियो सामने आया है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित एक देसी शराब के ठेके की बताई जा रही है। वीडियो में कुछ युवक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही एक ऊंचे स्थान पर बैठा है, तभी एक युवक उसे थप्पड़ मारता है और दूसरा बेल्ट से हमला करने लगता है। जब सिपाही उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। लगातार मारपीट की जाती है। पीड़ित सिपाही राजीव कुमार के तहरीर पर 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक; हाईकोर्ट ने दी राहत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मामला साल 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान का है। अफजाल के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उन पर आरोप लगा था कि चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी उन्होंने बैठक की और प्रचार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पूरी की और अफजाल अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। ट्रायल कोर्ट ने मामले में चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए अफजाल को समन जारी किया। अफजाल अंसारी ने ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पढ़िए पूरी खबर