गोंडा में सरयू नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा भौरीगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर के पास सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सुप्रिया (15) और सुहानी के (9) रूप में हुई है। दोनों बहनें घर से करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर पहुंची थीं। वे नदी किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रही थीं। इसी दौरान सुहानी का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। सुहानी को नदी में डूबता देखकर बड़ी बहन सुप्रिया उसे बचाने के लिए पानी में उतर गई। नदी में पानी गहरा होने के कारण वह भी संभल नहीं सकी। देखते ही देखते दोनों बहनें पानी में डूब गईं। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में स्वाइन फ्लू से देवर-भाभी की मौत, एक दिन के अंतराल में थमी सांसें उन्नाव में स्वाइन फ्लू के संक्रमण देवर-भाभी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। लगातार दो दिन हुई मौतों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कराई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मृतकों के संपर्क में आए 16 लोगों की जानकारी मिली है। सभी के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इनमें से किसी में संक्रमण है या नहीं। मामला गंजमुरादाबाद ब्लॉक के अटवा बैक गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… चंदौली में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैग से 1.020 किलो हेरोइन बरामद
चंदौली पुलिस ने रविवार शाम गोधना अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1.020 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपए से अधिक है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस अब उसके तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर गोधना क्षेत्र में पहुंचने वाला है। इसके बाद अलीनगर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने गोधना अंडरपास के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। जांच में इसे हेरोइन बताया गया। पढ़ें परी खबर… बांदा में लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों से वसूली की, निलंबित की गईं बांदा में एक लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने के नाम पर रिश्वत ली। रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल संध्या सिंह को निलंबित कर दिया। रिश्वत लेने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो लेखपाल के सहयोगी ने रुपए उठाकर फेंक दिए। इसके बाद जिन लोगों से रुपए लिए थे उसे वापस कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी, दोस्तों ने कपड़ा रखकर रोका खून जौनपुर में सद्भावना पुल के पास एक बाइक सवार युवक की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। धारदार मांझे से उसकी गर्दन कट गई और खून निकलने लगा। दोस्तों ने तत्काल कपड़े से घाव दबाया और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। शगुन रविवार शाम करीब 4:30 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। वह राजेश बिरयानी वाले के पास पहुंचा था, तभी आसमान में उड़ रहा चाइनीज मांझा अचानक उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे की धार से गर्दन पर कट लगते ही युवक घबरा गया और बाइक रोक दी। पढ़ें पूरी खबर…
सिद्धार्थनगर में घर के अंदर खींचकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में बहन को बचाने पहुंचा था
सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच बहन को मारपीट से बचाने के लिए मौके पर पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पक्ष के लोग उसे खीच कर घर के अंदर ले गए और सिंगल नली बंदूक से सीने में गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन भी गोली लगने के गंभीर घायल हो गई। पुलिस ने जगदीशपुर निवासी अतुल दुबे के परिवार की 3 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला रविवार सुबह 9 बजे सदर नगर पालिका क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में करंट से पिता-पुत्र की मौत:पेड़ से गिरी डाल उठाने गया बेटा LT लाइन की चपेट में आया; बचाने दौड़े पिता भी झुलसे सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र के बेलवा बसहिया गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। घर के सामने पाकड़ के पेड़ से गिरी डाल उठाने पहुंचे 17 वर्षीय पीयूष मिश्रा एलटी लाइन की चपेट में आ गए। बेटे को करंट लगा देखकर पिता गीतेश मिश्रा (56) उसे बचाने दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज ANTF ने 1 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 5 जिलों में बाराबंकी का गैंग सप्लाई करने वाला था प्रयागराज की एंटी नार्कोटिक टास्क फोर्स (ANTF) यूनिट ने लखनऊ में 1 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन पकड़ी है। टास्क फोर्स ने हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबिक दो भाग निकले। तस्कर से बरामद हुई आधा किलो हेरोइन प्रयागराज, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कानपुर में सप्लाई की जानी थी। बाराबंकी का गैंग हेरोइन की तस्करी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…