योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और उन्नत तकनीकी शिक्षा से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से प्रदेश के 149 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और 01 प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केन्द्र, अलीगंज-लखनऊ में अत्याधुनिक कोर्सेज के संचालन को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल की ओर से टाटा द्वारा विकसित किए गए आधुनिक व्यवसायों के सुचारु संचालन के लिए कुल 1,065 पदों की मैनपावर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश भर में 171 कार्यदेशक (वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर) और 894 प्रशिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को हटाया, मायावती से मिलने पहुंचे राजेन्द्र पाल गौतम को दी जिम्मेदारी कांग्रेस ने अविनाश पांडे को यूपी प्रभारी पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। वह एससी मोर्चे के अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम हाल ही में BSP चीफ मायावती से मिलने उनके घर पहुंच गए थे। राजेंद्र पाल 19 मई को बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के साथ अचानक बिना अपॉइंटमेंट लिए बसपा प्रमुख मायावती से मिलने पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें बिना मिले वापस लौटना पड़ा था। अविनाश पांडेय को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 23 दिसंबर, 2023 को यूपी का प्रभारी बनाया था। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह ली थी। पूरी खबर पढ़ें हरियाणा-ओडिशा में भी प्रभारी बदले, लिस्ट देखिए बदायूं में ऑटो से बाइक टच होने पर दो गुटों में पथराव; पुलिस ने खदेड़ा, 9 गिरफ्तार बदायूं के इस्लामनगर में शुक्रवार दोपहर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। एक ऑटो से बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना इस्लामनगर के मछली बाजार में हुई। मल्लू कुरैशी के बेटे आदिल की बाइक से मछली विक्रेता दीपक का ऑटो छू गया, जिससे बाइक टूट गई। आदिल और दीपक के बीच इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान इलाके का मीट कारोबारी फारुख वहां पहुंचा। दीपक का पक्ष लेते हुए आदिल से बहस करने लगा। इसी के बाद दोनों में मारपीट-पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर हालात को संभाला। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में प्रमोद कृष्णम बोले- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने वालों को परलोक में जगह नहीं मिलेगी “पाप का घड़ा जब भर जाता है तब फूट जाता है। भगवान राम के मंदिर से चोरी करना अपराध है। चोरी करने वालों को न इस लोक में जगह मिलेगी न परलोक में। जिन लोगों के खिलाफ एफआइआर हुई, इसके लिए मैं सीएम योगी का आभार प्रकट करना चाहता हूं। इन लोगों को जिन भी लोगों को संरक्षण प्राप्त है वह कितना भी बड़ा हो बख्शा नहीं जाना चाहिए। चोर कितना भी शातिर हो, एक दिन पकड़ा जाएगा।” ये बातें गुरुवार को श्री कल्कि धाम के पाठीश्वसर आचार्य प्रमोद कृष्ण्म ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कही। वह रात में गाजियाबाद में पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर.… गोरखपुर में हुड़दंग करने वाले 8 गिरफ्तार: आधी रात लक्जरी गाड़ियों से मचाया हंगामा; हिरासत में हंसता रहा आरोपी गोरखपुर में हुड़दंग करते हुए 8 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी सुल्तान पुलिस हिरासत में भी हंसता रहा। बुधवार देर रात फॉर्च्यूनर समेत तीन वाहनों से पहुंचे युवकों ने बीच सड़क हंगामा शुरू कर दिया। वाहन खड़े कर शोर-शराबा किया और राहगीरों से भी विवाद करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए। इसके बाद रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आठ युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि उनके 3-4 साथी मौके से फरार हो गए। घटना रामगढ़ताल की नौकायन चौकी के पास की है। पढ़िए पूरी खबर… गोरखपुर में सीएम योगी ने 200 लोगों की सुनी फरियाद: बोले- थाने और तहसील स्तर पर ही हो समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण किया जाए। सीएम ने कहा कि थाने और तहसील स्तर पर ही अधिकतर मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। जनता दर्शन में जमीन कब्जा, कार्यस्थल विवाद और इलाज के लिए आर्थिक सहायता समेत कई मामले पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान कराएगी और धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में जेल से फरार बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली बरेली सेंट्रल जेल से 22 जून को फरार बंदी दिनेश कुमार (23) शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे इज्जत नगर थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे के पास पकड़ा है। वह खंडहर में छिपा था। भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। खुद को घिरते देख उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली उसके पैर में लगी। वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां पर उसे उसे भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में भ्रूण लिंग जांच मामले में 4 पर FIR: हरियाणा की पीएनडीटी टीम ने की थी छापेमारी, अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त सहारनपुर में बीते मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत से पहुंची पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) टीम की छापेमारी की थी। जिसमें मौके से भ्रूण जांच करते हुए पकड़ा गया था। इस मामले में नागल स्थित सोमवाल नर्सिंग होम की संचालक डॉ. अर्चना सोमवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अवैध रूप से भ्रूण के लिंग की जांच कराने के लिए दलालों का नेटवर्क सक्रिय था और इसके लिए बिना पंजीकरण वाली पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। हैरानी की बात है कि इतने दिन से यहां इस प्रकार के काम हो रहे हैं, सहारनपुर का स्वास्थ्य बस चेकिंग के नाम खानापूर्ति करता है। पढ़िए पूरी खबर…