यूपी में थोक में भरे गए वोट कटवाने के फॉर्म, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- जांच कर सुधार करें उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान थोक में Form-7 आवेदन जमा करने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को इन शिकायतों की जांच करने और गड़बड़ी मिलने पर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग से कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। शुक्रवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश दिया। कोर्ट यूपी में SIR प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें स्पेशल TET परीक्षा के लिए टीचरों को छुट्टी मिलेगी, योगी सरकार का आदेश उत्तर प्रदेश में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों के 131 केंद्रों पर होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स भी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। शासन ने परीक्षा देने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश देने का फैसला किया है। पढ़िए पूरी खबर.. इन 6 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र Special TET 2026 के लिए आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में कुल 131 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक पाली की अवधि ढाई घंटे रखी गई है। वाराणसी में वेज बर्गर की जगह डिलीवर हुआ चिकन बर्गर:स्विगी से किया था ऑर्डर, अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने गुरुवार को स्विगी से मैकडॉनल्ड्स का वेज बर्गर ऑर्डर किया था लेकिन घर चिकन बर्गर पहुंचा दिया गया। बेटे ने जब बर्गर टेस्ट किया तो स्वाद अलग लगा। पैकेट चेक किया। उस पर चिकन बर्गर लिखा था। उसके बाद नॉनवेज डिलीवरी किए जाने की जानकारी हुई अधिवक्ता ने इस मामले में सिगरा थाना प्रभारी को फोन पर शिकायत की। ऐसे में वेज की जगह नॉनवेज बर्गर डिलीवर करने से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए कंपनी उन्हें मुआवजा दे। पढ़िए पूरी खबर.. कानपुर में गैंगस्टर अजय ठाकुर पर FIR, ऑटो ड्राइवर की हत्या का प्रयास किया था कानपुर के हनुमंत विहार में हुए हंगामे के चार दिन बाद गुरुवार को गैंगस्टर अजय ठाकुर और उसके दो गुर्गों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। उस्मानपुर में सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने की बात सुनकर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ऑटो चालक से भिड़ गया था। उससे कहा था कि– मैं अजय ठाकुर हूं, तेरी इतनी हिम्मत कि मुझे रोकेगा। इसके बाद उसने ऑटो चालक पर फायर झोंक दिया था। फिर स्कॉर्पियो से ऑटो को टक्कर मार करीब 30 मीटर तक घसीटते ले गया, ड्राइवर ने ऑटो से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी की बड़ी खबरें:11 PCS अफसरों के तबादले; पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपी 2 SDM को हटाया
योगी सरकार ने शुक्रवार शाम 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें पांच उपजिलाधिकारी (SDM) भी शामिल हैं। पीलीभीत में तैनात हेमंत चौधरी और मयंक गोस्वामी को हटा दिया गया है। दोनों SIR को लेकर विवादों में थे। कांग्रेस ने दावा किया था कि पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट पर 13,150 वोटर्स के EPIC नंबर एक जैसे हैं, लेकिन उनके नाम और पिता के नाम अलग-अलग हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच कराई। दोनों SDM की भूमिका में लापरवाही सामने आई। चुनाव आयोग ने दोनों SDM पर केस दर्ज कराया था। लिस्ट देखिए… चकबंदी विभाग भेजे गए मयंक गोस्वामी हेमंत कुमार चौधरी को पीलीभीत के SDM पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात मांधाता प्रताप सिंह को पीलीभीत का SDM बनाया गया है। मयंक गोस्वामी को पीलीभीत से चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह चकबंदी मुख्यालय में तैनात अजय कुमार को पीलीभीत का SDM बनाया गया है। राज बहादुर को हाथरस से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। संजय कुमार यादव को लखनऊ में ही अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गेश यादव को फतेहपुर के SDM पद से हटाकर राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय से फतेहपुर और सुशील कुमार सिंह को मथुरा से फतेहपुर में SDM के पद पर तैनाती मिली है। रायबरेली में भी बदले अधिकारी अमित कुमार-द्वितीय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पद से हटाकर रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं, स्थानांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अशोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। पीलीभीत में एक EPIC नंबर पर मिले दो मतदाताओं के नाम, मौजूदा और पूर्व DEO से जवाब तलब मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर मौजूदा और पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) से जवाब मांगा है। जांच में सामने आया कि 31 मई से 29 अगस्त 2026 के बीच मतदाता सूची में 13,779 फॉर्म गलत तरीके से दर्ज किए गए। इनमें से 10,470 फॉर्म मंजूर भी कर दिए गए। शिकायत थी कि एक EPIC नंबर (वोटर आईडी नंबर) पर दूसरे मतदाता का नाम और विवरण दर्ज हो रहा था। पूरी खबर पढ़िए… शिवपाल ने 2027 में BJP को हराने का दावा किया, कहा- सपा और इंडिया गठबंधन चुनाव के लिए तैयार सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उन्नाव पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए। इसके बाद कहा- 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए के लोग चुनाव के लिए तैयार हैं। शिवपाल यादव ने विधान परिषद चुनाव में शासन और प्रशासन पर बेईमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होता तो सपा सभी सीटें जीत सकती थी। उनके मुताबिक, बेईमानी नहीं होती तो पार्टी कम से कम तीन सीटें और जीतती। पढ़ें पूरी खबर…