यूपी की बड़ी खबरें:3 करोड़ की कोडीन सिरप पकड़ी, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने अवैध कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। प्रयागराज फील्ड यूनिट ने गुरुवार को बांदा में कार्रवाई कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की 30 हजार शीशियां बरामद हुईं। एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से कोडीन सिरप लाकर यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में सप्लाई करता था। सूचना पर टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उत्तरी गोल चौराहे के पास घेराबंदी की। यहां लाल रंग की टाटा नेक्सॉन कार और डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में सिरप बरामद हुआ। पढ़ें पूरी खबर… हापुड़ की फोम फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोग झुलसे; रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को बाहर निकाला हापुड़ में सुख स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री में ईपीई पैकेजिंग फोम बनाया और स्टोर किया जाता है। आग शेड नंबर-3 में लगी, जहां बड़ी मात्रा में फोम रखा हुआ था। आग की लपटें उठती देख फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलस गए। सूचना मिलते ही पिलखुवा दमकल केंद्र से दो और हापुड़ से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों के समय रहते आग बुझने से फैक्ट्री के बाकी सात शेड और परिसर में रखा अन्य सामान आग की चपेट में आने से बच गया। दमकल विभाग ने सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में स्कूल बस ने मासूम को कुचला, मौत-CCTV: बड़ी बहन को बस में बैठाने गई थी मां मेरठ में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचल दिया। बच्चा अपनी मां के साथ बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने गया था। इसी दौरान वह बस के पहिए के नीचे आ गया। लोगों ने शोर मचाकर बस को रुकवाया और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि करीब 2 घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोगों ने थाने के सामने बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला मवाना के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… फतेहपुर में जीजा को पीटकर मार डाला, ससुराल में तलवार से पांच लोगों पर किया था हमला फतेहपुर में एक जीजा ने बुधवार रात सोते समय अपने ससुरालियों पर तलवार से हमला कर दिया। चीखें सुनकर मौके पर घरवाले और पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों ने देखा कि जीजा के हाथों में खून से सनी हुई तलवार थी। अंदर जाकर देखा तो 5 लोग खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। यह देखकर पड़ोसियों और घरवालों ने जीजा को पकड़ लिया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घरवालों ने आरोपी के एक साले, सरहज और तीन भतीजों को फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से सभी को कानपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जीजा तलवार लेकर ससुराल पहुंचा था। उसने रात में सोते समय परिवार के सदस्यों पर हमला किया। हत्या की सूचना मिलने पर औंग थाना पुलिस और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर रायबरेली में ईंट से कूचकर भाई की हत्या:ड्यूटी जाते समय गांव के बाहर घात लगाकर हमला; शादी के 6 महीने बाद उजड़ा परिवार रायबरेली में पारिवारिक विवाद के बाद बड़े भाई ने ईंट से कूचकर छोटे भाई की हत्या कर दी। बड़ा भाई अनूप गांव के बाहर पहले से घात लगाकर बैठा था। रवि के वहां पहुंचते ही उसने उसके सिर पर ईंट से कई वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव की है। गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर के चार बेटे अखिलेश, अनिल, अनूप और रवि हैं। बताया गया है कि रवि रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। गांव के बाहर पहुंचते ही पहले से मौजूद अनूप ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि अनूप ने रवि के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। रवि गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में दरोगा ने मिठाई दुकानदार को थप्पड़ जड़े, कॉलर पकड़कर घसीटा कानपुर के काकादेव में आईजीआरएस की शिकायत पर जांच करने पहुंचे दरोगा ने मिठाई दुकानदार को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार से रुपये की मांग की। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम निवासी सचिन दीक्षित की गीता नगर क्रासिंग के पास ब्रजवासी मिठाई की दुकान है। उनके भाई मनोज ने बताया कि बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी डालचंद्र राजपूत दो सिपाहियों के साथ दुकान पहुंचे। वह उनके और पिता बद्री प्रसाद दीक्षित के बारे में पूछने लगे। जिस पर भाई ने चौकी प्रभारी से बात पूछी तो उन्होंने शिकायती पत्र आने की जानकारी दी। आरोप है कि भाई ने उनसे शिकायत के बारे मे पूछा तो चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। साथ ही शिकायत खत्म करने के लिए रुपये की मांग की। जिसका विरोध भाई ने किया तो चौकी प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ जड़े। इतना ही नहीं भाई का कॉलर घसीटकर ले जाने लगे। पढ़ें पूरी खबर IAS रिंकू सिंह राही को शासन का नोटिस; आचरण को लेकर शिकायतें, 15 दिन में मांगा जवाब जालौन की उरई तहसील में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (न्यायिक) IAS रिंकू सिंह राही की कार्यशैली और आचरण को लेकर प्रदेश शासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन ने 20 अगस्त 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में रिंकू सिंह राही से 15 दिनों में अपना लिखित पक्ष देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार फैसला लेने की बात कही गई है। शासन ने नोटिस में डीएम के लेटर के साथ एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और एएसपी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट का हवाला दिया है। इसमें विभिन्न संघों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और अन्य लोगों की ओर से रिंकू सिंह राही के खिलाफ की गई शिकायतों का जिक्र है। शासन ने जांच में सामने आए सबूतों को शुरुआती तौर पर गंभीर मानते हुए अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली, 1968 के नियम-3 के उल्लंघन माना है। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में IB अधिकारी बन मांगे 15 करोड़, बोला- केस सेटल करा दूंगा, 55 लाख वसूले, तीन गिरफ्तार गाजियाबाद में बड़े अधिकारी बनकर डराने-धमकाने और नोटिस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.92 लाख रुपए, तीन मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी विकास मित्तल ने पुलिस से शिकायत की थी। विकास के मुताबिक, उनकी दिल्ली स्थित फर्म ‘ए टू जेड’ को सीबीआई की ओर से एक नोटिस मिला था। इसी नोटिस को लेकर कुछ लोग उनके संपर्क में आए। पूरी खबर पढ़ें