सुप्रीम कोर्ट की वकील और यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे राणा हुनैन उर्फ राणा भाई नाम के व्यक्ति ने वाट्सऐप कॉल कर कहा- नाजिया अपने कान के सुराख को अच्छी तरह से खोलकर सुन ले। हमें तेरी लोकेशन का पता चला गया है। तू कहां रहती है, यह भी हमें पता चला गया है। जल्द ही तुझे जहन्नुम भेजेंगे। धमकी देने वाले राणा हुनैन ने खुद को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद राणा का गुर्गा बताया। सिर कटी लाश की तस्वीर भी भेजी। नाजिया ने गाजियाबाद और लखनऊ में सीनियर पुलिस अधिकारियों को कॉल करके पूरे मामले की जानकारी दी है। नाजिया ने कहा- ‘मेरे पास धमकी की ऑडियो भी सुरक्षित है, मेरी जान को खतरा है।’ नाजिया को यूपी पुलिस ने 2 गनर दिए हैं नाजिया की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 2 गनर हैं। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रह रही हैं। उनसे बाहर का कोई भी व्यक्ति नहीं मिल सकता। साथ ही उनके आवास पर भी जैमर लगा हुआ है, जिससे वहां मोबाइल की नॉर्मल कॉल न आ सकती है न ही जा सकती है। नाजिया इलाही ने बताया, करीब 30 सेकेंड कॉल पर मुझे धमकी मिली है। इसके बाद एक सिर कटा हुआ फोटो भेजा गया है। कॉल करने वाले ने गालियां दीं। खुद को शहजाद भट्टी गैंग का सदस्य बताया। एक माह पहले भी धमकी मिली नाजिया ने 3 महीने पहले पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी नाजिया खान ने जून, 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, पैगंबर हजरत मोहम्मद और हजरत आयशा से जुड़े विषयों पर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कई मुस्लिम संगठनों और लोगों ने नाराजगी जताई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि नाजिया ने जानबूझकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। इस मामले में 25 अगस्त को नाजिया के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। कौन हैं नाजिया इलाही खान? वकील से राजनीति तक का सफर, ट्रिपल तलाक मामले से मिली पहचान नाजिया इलाही खान सुप्रीम कोर्ट में वकालत और महिला अधिकारों से जुड़े मामलों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वह पहले तृणमूल कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। अब शहजाद भट्टी को जानिए… शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और डिजिटल इन्फ्लुएंसर है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का हैंडलर माना जाता है। वह सोशल मीडिया पर ‘ट्रिपल 3’ (333) नाम से अपना गैंग चलाता है। हाल ही में भारत सरकार ने उसके नेटवर्क को UAPA कानून के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। सोशल मीडिया से भर्ती: वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए भारत के युवाओं को पैसों और हथियारों का लालच देकर अपने गैंग में शामिल करता है। आतंकवादी गतिविधियां: वह सीमा पार से भारत में ड्रग्स, हथियार और ग्रेनेड की तस्करी करने तथा संवेदनशील ठिकानों पर हमले कराने में शामिल रहा है। बड़ी कार्रवाई: भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में देश के 14 राज्यों में छापेमारी कर उसके मॉड्यूल से जुड़े 200 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गैंगवार और धमकियां: वह भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर दुश्मन है और उसने कई प्रमुख भारतीय हस्तियों को धमकियां भी दी हैं।
————————- यह खबर भी पढ़ें नोएडा बस अग्निकांड- 2 घंटे तक लाशें जलती रहीं, चमड़ी जलकर सीटों से चिपकीं, महिला की शिनाख्त नातिन ने पायल से की नोएडा में बुधवार आधी रात महोबा जा रही स्लीपर AC बस में आग लग गई। बस में सवार 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला ऊषा देवी थीं। यह खबर भी पढ़ें