यूपी के 10 जिलों में रेड अलर्ट:बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, बिजली कर्मियों की छुट्टी कैंसिल; शेरों के बाड़ों में एसी लगाए गए

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज 10 जिलों में रेड अलर्ट है। गुरुवार को 7 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। बांदा गुरुवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा, अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में 46.6°C, वाराणसी में 45.6°C, हमीरपुर और सुल्तानपुर में 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में 43.6°C तापमान रहा, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। बलरामपुर में भीषण गर्मी से 8 छात्राएं बेहोश हो गईं। इटावा सफारी में शेरों के बाड़ों में कहीं एसी तो कहीं कूलर लगाए गए हैं। कानपुर जू में शेर और गैंडों को पानी से नहलाया जा रहा है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक रद्द कर दी हैं। छुट्‌टी पर गए कर्मचारियों को वापस बुलाया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई में ही जून जैसी तपिश भरी गर्मी महसूस हो रही है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, अफसर-कर्मचारी भागे
गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली कटौती शुरू हो गई है। लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर बुधवार रात अलग-अलग पावर हाउसों पर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने पावर हाउसों का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई जगह बिजली विभाग के अफसर-कर्मचारी भाग गए। फैजुल्लागंज उपकेंद्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के टॉप शहरों का तापमान जानिए लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए? गर्मी में सिर्फ धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी लू जैसी गंभीर समस्या से बचा सकती है। बाहर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखिए तेज गर्मी में घर से निकलने से पहले की गई छोटी-छोटी गलतियां लू का खतरा कई गुना बढ़ा सकती हैं। शरीर को अचानक हीट एक्सपोजर देने या गलत खान-पान के साथ बाहर निकलने से ओवरहीटिंग और डीहाइड्रेशन तेजी से हो सकता है। मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… गर्मियों के लिए वर्कआउट सेफ्टी टिप्स:इन 9 संकेतों को न करें इग्नोर, बरतें 11 जरूरी सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर बांदा का ‘इको सिस्टम’ बिगड़ा, इसलिए देश में सबसे गर्म: 25% पहाड़ियां खत्म, केन नदी से रोज 57 हजार टन रेत निकाल रहे

——————————————- उत्तर प्रदेश के मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले सेहत पर गर्मी का असर बताने वाली ये जरूरी खबर… टेम्परेचर बढ़ने पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। कम नींद की समस्या हो सकती है। कई बार काम में फोकस कम हो जाता है। दरअसल ज्यादा टेम्परेचर होने पर शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। ब्रेन में फील गुड हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है। पढ़ें पूरी खबर…