यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार धीमी होने से उमस का एहसास हो रहा है। आज 54 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें से 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाले गर्म हवाएं चलेंगी। पश्चिमी यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य असम में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी खासकर दिल्ली से सटे जिलों में देखने को मिल सकता है। बादल और बारिश का मौसम बनेगा। इससे पहले, शनिवार को बांदा 46.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में 46°C, झांसी में 44.9°C, कानपुर में 44.2°C और सुल्तानपुर में 44.4°C पारा रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मथुरा , अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा में आंधी चली। गर्मी इतनी पड़ी कि बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी बेहाल हो गए। दिनभर तालाब के आसपास ही घूमते रहे। मौसम विभाग ने कल से शुरू हो रहे नौतपा में भी आंधी और बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नौतपा और तपाएगा। औसत तापमान 45 डिग्री तक रह सकता है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके बाद ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। पंजाब से लेकर दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर पश्चिमी यूपी पर पड़ेगा। इससे कहीं-कहीं बादल गरजने, ओले गिरने, झोंकेदार हवाएं चलने और छिटपुट बारिश की संभावना बनेगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-