राजा भैया बोले- बंटोगे तो कटोगे बिल्कुल सही:अखिलेश के कंधे पर भगवान राम का हाथ…काशी में लगे पोस्टर

यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया ने कहा- सीएम योगी का ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा बिल्कुल सही है। हर हिंदू को इन बातों को समझने की जरूरत है। पाकिस्तान बनने के समय वहां हिंदुओं की आबादी 23 प्रतिशत थी, जो अब एक प्रतिशत से भी कम रह गई है। इधर, वाराणसी में अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें भगवान राम उनके कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं, जबकि माता शबरी उन्हें बेर खिला रही हैं। इन पोस्टर को समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने लगवाया है। रायबरेली में सपा ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर पोस्टर लगवाए हैं। इसमें इन्हें भाजपा की बी-टीम बताया है। लिखा है- बीजेपी ने बसपा को खत्म किया, अब इनकी बारी है।