लखीमपुर के भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी मंगलवार को सहकारी समिति के सचिव पर भड़क गए। फोन पर हड़काते हुए कहा-‘मैं रूलिंग पार्टी का विधायक हूं, पेड़ को देख लूं तो वो सूख जाएगा। कोई कितना भी पावरफुल हो, उसे पिटवाकर जेल में बंद कराऊंगा। मुझे गरीब जनता ने वोट दिया है, मैं किसी पैसे वाले का गुलाम नहीं हूं।’ विधायक क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, तभी किसानों ने उन्हें रोक लिया। VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ?