यूपी पुलिस भर्ती- पहले दिन की दोनों शिफ्ट की ANSWER-KEY:बुखारेस्ट किस देश की राजधानी? ऐसे 300 सवालों के सही जवाब जानिए

यूपी में पुलिस भर्ती के लिए सोमवार को पहले दिन की परीक्षा खत्म हो गई। 32,679 पदों पर परीक्षा तीन दिन यानी 10 जून तक चलेगी। भर्ती बोर्ड ने बताया कि पहले दिन परीक्षा के लिए 9,62,832 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 7,23,540 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन की परीक्षा में जनरल स्टडीज, मैथ, हिंदी, रीजनिंग और मानसिक योग्यता से जुड़े 150-150 सवाल पूछे गए। मैथ और जनरल स्टडीज के सवालों ने छात्रों को उलझाया। प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाली कोचिंग ‘स्टडीफ्राय’ ने आंसर की (ANSWER KEY) जारी की है। सही जवाब नीचे दिए 2 लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। यहां क्लिक करिए… पहली पाली की आंसर की दूसरी पाली की आंसर की नोट- ANSWER KEY कोचिंग संस्थान ने जारी की है। सवालों के सही या गलत जवाब को लेकर दैनिक भास्कर कोई दावा नहीं करता है। ————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी पुलिस परीक्षा देकर निकली लड़की फूट-फूटकर रोई:अभ्यर्थी बोले- मैथ ने उलझाया; बाराबंकी में युवती की सड़क हादसे में मौत
यूपी में 32,679 पदों के लिए सोमवार को सिपाही भर्ती परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। इससे पहले, अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…