माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम (टाइम टेबल) सोमवार को घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 05 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी। बोर्ड परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी विषयों का सुचारू रूप से संचालन हो सके। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों (मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर) के अपर सचिवों तथा प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जनपदों में प्रधानाचार्यों के माध्यम से इस परीक्षा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थी समय पर अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकें। परीक्षार्थियों के लिए सामान्य समय खबर अपडेट की जा रही है।