गुरु पूर्णिमा का पर्व आज पूरे यूपी में मनाया जा रहा है। अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर और मथुरा में सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। भक्त स्नान-ध्यान के बाद अपने गुरु का पूजन कर उनसे मंत्र दीक्षा ले रहे हैं। अयोध्या में करीब 100 प्रमुख मंदिरों में सुबह से गुरु पूजन शुरू हो गया है, जो देर रात तक चलेगा। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। सुबह से सरयू घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। स्नान के बाद भक्त अपने-अपने गुरु से दीक्षा ले रहे हैं। शहर के करीब 10 हजार मंदिरों में से 5 हजार से अधिक मंदिरों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, वाराणसी में भी गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंच रहे हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूजन कर रहे हैं। उधर, मथुरा और गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा और मुड़िया मेले के चलते लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। कानपुर में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा मेले का आयोजन किया जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा से जुड़े अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
गुरु पूर्णिमा से जुड़े अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….