यूपी में पारा पहुंचा 45°C के करीब:अगले 4 दिन तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, बांदा रहा सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक गर्मी बांदा में रही, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहा- पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ेगी। हीटवेव चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है। पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम की तस्वीरें देखिए- 26 मई तक भारत में प्रवेश करेगा मानसून
इस बीच मानसून को लेकर भी राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर तथा निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर लिया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो मानसून के 26 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। यूपी में मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए
जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही। आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- सरकार जनता के साथ
बुधवार-गुरुवार को हुई बारिश और आंधी से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खासकर खीरा, ककड़ी और तरबूज जैसी सब्जी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। सीएम योगी ने गुरुवार को कहा था कि आपदा की इस घड़ी में सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है। शासन स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके। राहत कार्यों में अफसरों की किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा?
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं।