यूपी में पारा 46.4°C, गर्मी से बब्बर शेर भी बेहाल:स्विमिंग पूल में नहा रहा; गाजियाबाद में हल्की बारिश; लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा

यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पारा 45°C के पार बना हुआ है। शुक्रवार को बांदा फिर से प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। शनिवार सुबह गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। आसमान में छाए काले घने बादलों ने धूप और लू से राहत दिलाई। बाकी जिलों में तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य असम में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर दिल्ली से सटे जिलों में देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं हल्के बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। आज 48 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें 4 जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में रेड अलर्ट है। रात में भी भीषण गर्मी पड़ेगी। इस बीच, गोरखपुर में प्रचंड गर्मी के बीच चिड़ियाघर में बाघिन स्विमिंग पूल में बैठी दिखी। इटावा के सफारी पार्क में बब्बर शेर और शेरनी पानी में खेलते नजर आए। भालू भी छोटे तालाब में उतरकर गर्मी से राहत पाता दिखा। लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर कई इलाकों में रातभर हंगामा हुआ। रायबरेली रोड को जाम करने वाले 150 लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई। पारा इलाके में 36 घंटे से बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने जेई की गाड़ी का टायर पंक्चर कर दिया। बता दें कि प्रदेश में बिजली की डिमांड 30 हजार मेगावाट पार कर गई है। बीते दिन प्रदेश में 850 मेगावाट (3.70%) बिजली की कमी हुई थी। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… मौसम की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि मई में ही जून जैसी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ, मणिपुर की ओर से उत्तरी यूपी से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते पुरवाई (पूर्व दिशा से चलने वाली हवा) चल रही है। इससे वास्तविक तापमान से 2°C-3°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-