पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से यूपी में ठिठुरन बढ़ गई है। पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान हरदोई में 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की बात करें तो सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 15 शहरों में घना कोहरा रहा। लखीमपुर में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सड़क पर 25 मीटर दूर नहीं दिखा। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात का असर खत्म होने के बाद हवाओं की दिशा बदल गई है। अब पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में 3 से 5°C तक गिरावट आ सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ेगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से तापमान गिर रहा है। कोहरा बढ़ गया है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन में अच्छी धूप निकल रही है। लेकिन, सूर्यास्त के बाद पारा तेजी से गिर रहा है। कल कहीं-कहीं छुटपुट बारिश हो सकती है। रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी पिछले 24 घंटे का तापमान जानिए ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान